Logo
ब्रेकिंग
फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ... Patna Mithila Colony Incident: दानापुर में खूनी संघर्ष, शादी से पहले सिपाही भाई ने की आत्महत्या, पुल... Delhi Demolition News: शालीमार बाग मैक्स अस्पताल रोड पर देर रात चला पीला पंजा; भारी पुलिस बल तैनात, ... Monsoon Update 2026: मॉनसून की विदाई के बीच बिगड़ेगा मौसम; मध्य प्रदेश, ओडिशा और पूर्वोत्तर में भारी...
Header Ad

ये जेल होगी सोनम रघुवंशी का नया ठिकाना! पहले से हैं यहां 450 से ज्यादा कैदी, 24 घंटे CCTV से होगी निगरानी

राजा रघुवंशी हत्याकांड में गिरफ्तार सोनम रघुवंशी का नया ठिकाना अब शिलांग डिस्ट्रिक्ट जेल होगी. उसे जेल रखने की तैयारियां शुरू हो गई हैं. इस जेल में कुल 496 कैदी हैं, जिनमें मात्र 19 महिला कैदी हैं. सोनम इस जेल में 20वीं महिला कैदी होगी. सोनम इस जेल में ऐसी दूसरी महिला कैदी होगी, जो हत्या के मामले में यहां रहेगी. हत्या के मामले में दोषी करार हो चुकी एक महिला पहले से इस जेल में है.

फिलहाल सोनम पुलिस कस्टडी में है. रिमांड के बाद सोनम शिलांग डिस्ट्रिक्ट जेल में रहेगी. यही नहीं राजा रघुवंशी हत्याकांड में अगर दोषी करार हुई तो सोनम शिलांग की जिला जेल में ताउम्र रहेगी.सोनम को जेल वार्डन के ऑफिस के पास बनी जेल में रखा जायेगा. उसके साथ 2 सीनियर विचाराधीन महिला कैदी और रहेंगी, जो उस पर निगरानी रखेंगी. सोनम पर 24 घंटे सीसीटीवी कैमरे से नजर रखी जाएगी.

बाकी महिला कैदियों की तरह सोनम को करने होंगे काम

उसकी सुरक्षा को देखते हुए भी जेल में सारी तैयारी की जा रही है कि कहीं वो कोई गलत कदम न उठा ले. सोनम को टीवी देखने की सुविधा और जेल के नियमों के मुताबिक घरवालों से मिलने और बात करने की सुविधा मिलेगी. सोनम को मिलने वालों के नाम जेल प्रशासन को देने होंगे. सोनम को जेल के नियमों के हिसाब से नाश्ता, लंच और डिनर मिलेगा. उसे जेल में बाकी महिला कैदियों के साथ सिलाई और स्किल डेवलमेंट से जुड़े दूसरे काम भी करने होंगे.

हत्याकांड में हुआ एक और हैरान कर देने वाला खुलासा

बता दें कि राजा रघुवंशी हत्याकांड में एक और हैरान कर देने वाला खुलासा हुआ है. राजा पर सोनम ने चार बार हमले किए. पहले तीन हमलों में राजा बच गया. चोथी कोशिश में सोनम और उसके साथी राजा की जान लेने में सफल हो गए. ये खुलासा पुलिस ने किया है. पुलिस ने बताया कि सोनम और उसके साथियों ने राजा की पहले भी तीन स्थानों पर जान लेने की कोशिश की थी, लेकिन वो न किसी वजह से अपनी कोशिश में कामयाब नहीं हो पाए. पुलिस ने बताया कि राजा की हत्या चौथी कोशिश में की गई.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.