Logo
ब्रेकिंग
आर डी कोचिंग के विद्यार्थियों ने जे ई ई मैंस में हासिल की उत्कृष्ट सफलता, 99.68 परसेंटाइल हासिल कर स... Live: एमपी विधानसभा में बजट पेश कर रहे वित्त मंत्री देवड़ा, जानिए किसको क्या मिला नई दिल्ली से ताम्रम जा रही GT एक्सप्रेस के पार्सल वैन में लगी आग, बड़ा हादसा टला 13 फरवरी को सारणी में लगेगा रोजगार मेला, 9 कंपनियां करेंगी भर्ती, 775 से अधिक पदों पर मौका नागपुर एम्स में चार साल के हर्ष की मौत, कोल्ड्रिफ कफ सिरप कांड का था पीड़ित, चार माह से ICU में चल र... लोकायुक्त ट्रैप में फंसे बैतूल नायब तहसीलदार के रीडर को चार साल की सजा ई-साइकिल की बैटरी में धमाका, दिव्यांग युवक जिंदा जला महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजीत पवार की विमान हादसे में मौत, बारामती में हुआ हादसा एसआईआर–2026 में बैतूल को बड़ी उपलब्धि, कलेक्टर नरेन्द्र सूर्यवंशी को राज्यपाल ने किया सम्मानित बैतूल के लिए गर्व का क्षण — मोहन नागर को मिलेगा पद्मश्री सम्मान
Header Ad

अशोकनगर में देवदूत बना GRP जवान, ट्रेन और प्लेटफार्म के बीच फंसी लड़की की बचाई जान

अशोकनगर। रेलवे स्टेशन अशोकनगर के प्लेटफार्म नंबर 1 पर बीना-कोटा मेमो ट्रेन में एक बड़ा हादसा टल गया। बीना निवासी 14 वर्षीय बालिका जो अपनी मां और दो भाइयों के साथ बीना से बारां की यात्रा कर रही थी, यात्रा के दौरान खाद्य सामग्री लेने के लिए प्लेटफार्म पर उतरी थी। ट्रेन में पुनः चढ़ते समय ट्रेन गति पकड़ चुकी थी, जिससे बालिका असंतुलित होकर प्लेटफार्म और ट्रेन के बीच फंस गई।

इसी दौरान वहां ड्यूटी पर तैनात रेलवे पुलिस के आरक्षक गोविंद सिंह चौहान ने तत्काल सतर्कता दिखाते हुए बालिका को सुरक्षित प्लेटफार्म पर खींच लिया और उसकी जान बचाई। घटना के बाद बालिका अत्यधिक घबरा गई थी, जिसे जीआरपी द्वारा संभालते हुए परिजनों को समझाइश दी गई।

इस घटना के चलते ट्रेन लगभग 10 मिनट तक प्लेटफार्म पर रुकी रही। बालिका के परिजनों एवं यात्रियों ने आरक्षक की तत्परता और साहसिक कार्य के लिए आभार व्यक्त किया एवं रेलवे पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की सराहना की।

जीआरपी की यात्रियों से अपील:

यात्रा के दौरान सतर्क रहें, चलती ट्रेन में चढ़ने-उतरने का प्रयास न करें और बच्चों व बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें। किसी भी आपात स्थिति या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत जीआरपी को दें।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.