Logo
ब्रेकिंग
Khandwa Crime News: 24 साल की उम्र में की थी छेड़छाड़, 40 साल बाद 64 की उम्र में गिरफ्तार; गन्ने की ... IRCTC Booking Record: IRCTC ने रचा इतिहास, एक दिन में बुक हुए 20 लाख से ज्यादा रेल टिकट; टूटा पुराना... Beyond Weapons: रूस की तकनीक सिर्फ मिसाइलों तक सीमित नहीं, परमाणु टॉरपीडो से लेकर सैटेलाइट नेटवर्क म... Lalbaugcha Raja 2026 First Look: लालबागचा राजा की पहली झलक आई सामने, शाही अंदाज और नारंगी वस्त्रों म... Haiwaan Opening Day: 18 साल बाद साथ आए अक्षय कुमार और सैफ अली खान, बॉक्स ऑफिस पर 5 करोड़ भी नहीं जुट... West Bengal Child Marriage: बारात लेकर पहुंचा था दूल्हा, ऐन वक्त पर पहुंची पुलिस ने मंडप से किया गिर... Raebareli Accident News: रायबरेली में लेंटर डालते समय टूटी सपोर्टिंग पटरी, ऊंचाई से गिरे 6 मजदूर; मच... Tirupati Accident News: तिरुपति में मोबाइल निकालने कुएं में उतरे 2 युवकों की दर्दनाक मौत, जहरीली गैस... Raebareli Swine Flu News: रायबरेली में स्वाइन फ्लू का कहर, मरीजों की संख्या बढ़कर हुई 16; लखनऊ रेफर ... Kanpur Maharajpur Murder: अवैध संबंधों में बाधक बने नाबालिग बेटे का गला घोंटा, पोल खुली तो प्रेमी ने...
Header Ad

AI चलाने के लिए नहीं पड़ेगी इंटरनेट की जरूरत, Google ऐसे करेगा सबकी छुट्टी

AI की रेस में कौन फर्स्ट आएगा, कंपनियों के बीच इसे लेकर दौड़ चल रही है. लोगों को लुभाने के लिए शानदार फीचर्स के साथ नए एआई मॉडल्स आने लगे हैं, हाल ही में गूगल ने भी अपने नए ओपन सोर्स मॉडल Gemma 3n को उतारा है. इस एआई मॉडल की एक नहीं बल्कि दो खास बातें है जो इसे दूसरे एआई मॉडल्स से अलग बनाती है. पहली खास बात, Gemma 3n को चलाने के लिए इंटरनेट की जरूरत नहीं और दूसरी खास बात ये है कि ये एआई मॉडल 2 जीबी रैम वाले एक बेसिक स्मार्टफोन में भी आसानी से काम करने में सक्षम है.

Gemma 3n क्या है?

ये गूगल का एक ओपन सोर्स मल्टीमॉडल है जो न केवल टेक्स्ट बल्कि ऑडियो, इमेज और वीडियो इनपुट भी सपोर्ट करता है. आपसे इनपुट तो ये मॉडल इन सभी रूप में लेता है लेकिन यहां ध्यान देने वाली बात ये है कि ये आउटपुट यानी जवाब केवल अभी टेक्स्ट फॉर्मेट में देता है. गूगल का ये नया एआई मॉडल सयाना तो है क्योंकि ये टूल 140 से ज्यादा भाषाओं को समझने में उस्ताद है. ये नया मॉडल गूगल के Gemma सीरीज का हिस्सा बन गया है, पहले से इस सीरीज में Gemma 3, SignGemma और Gemmaverse जैसे एआई मॉडल्स उपलब्ध हैं.

ChatGPT को कैसे देगा टक्कर?

जैसा कि हमने आपको बताया Google Gemma 3n में कुछ खास बात है और वो खास बात ये है कि ये एआई बिना इंटरनेट भी काम करने में सक्षम है लेकिन वहीं दूसरी ओर अगर चैटजीपीटी की बात करें तो ये एआई मॉडल बिना इंटरनेट काम नहीं कर सकता है. आपको चैटजीपीटी का इस्तेमाल करने के लिए इंटरनेट की जरूरत पड़ेगी ही पड़ेगी.

गूगल का बिना इंटरनेट काम करने वाला एआई मॉडल धूम मचा सकता है क्योंकि इस एआई को उस एरिया में भी इस्तेमल किया जा सकता है जहां इंटरनेट कनेक्टिविटी खराब है या फिर जब आपके पास इंटरनेट की सुविधा उपलब्ध नहीं है. लेकिन वहीं चैटजीपीटी के साथ ऐसा नहीं है, जब तक आपके पास इंटरनेट है आप चला सकते हैं लेकिन जैसे ही इंटरनेट की सुविधा खत्म, चैटजीपीटी भी काम करना बंद कर देगा.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.