Logo
ब्रेकिंग
Haryana Politics News: दीपेंद्र हुड्डा ने बीजेपी सरकार पर साधा निशाना, बोले- 'महंगाई से जनता त्रस्त ... Birender Singh on Haryana Youth Jobs: हरियाणा में बेरोजगारी और शिक्षा के गिरते स्तर पर बरसे बीरेंद्र... Haryana Crime News: जमीन के चक्कर में पिता बना अपने ही बेटे का कातिल, पुलिस ने आरोपियों की तलाश की श... Panchkula Sector 6 Hospital Update: सरकारी अस्पतालों में लंबी कतारें और स्टाफ की कमी, मरीजों को जाना... Inspirational Story: तबेले की मिट्टी से नेशनल वॉलीबॉल तक का सफर! खंडवा की श्रद्धा और ऋषिका की मिसाल MP News: ट्विशा शर्मा सुसाइड केस में क्या है लेटेस्ट अपडेट? गिरिबाला सिंह की बेल पर अब अगले हफ्ते हो... Pakistan Cricket Board Update: इंग्लैंड में फजीहत के बाद मोहसिन नकवी एक्शन में, वहाब रियाज की भी हो ... Tom Holland and Zendaya News: क्या सच में हुई है टॉम हॉलैंड और जेंडाया की शादी? वायरल तस्वीरों और खब... Nepal China Border Disaster: बाढ़ और भूस्खलन के बाद लापता लोगों की तलाश तेज, मोबाइल और वॉट्सऐप स्टेट... HDFC Bank MD Search: देश के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक के नए बॉस की तलाश अंतिम दौर में, निवेशकों की टिक...
Header Ad

झज्जर में 36 घंटे बाद मिले 2 चचेरे भाइयों के शव, नहर में नहाते समय डूबे थे दोनों

झज्जर: झज्जर जिले के गांव मातनहेल के पास से गुजरने वाली नहर में शुक्रवार को नहाते समय एक ही परिवार के दो युवक पानी में डूब गए थे। हादसे की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई और सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस द्वारा दोनों युवकों को तलाश करने के लिए नहर में एनडीआरएफ मदद से सर्च अभियान चलाया गया। पुलिस और एनडीआरएफ की टीम ने 36 घंटे के बाद बड़ी मशक्कत से दोनों युवकों के शवों को अकेडी मदनपुर पंप हाउस से आज बरामद किया गया। पुलिस टीम द्वारा दोनों युवकों के शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए झज्जर के नागरिक अस्पताल में भिजवाया।

मृतक की पहचान 32 वर्षीय अमित पुत्र रमेश व 28 वर्षीय विकास पुत्र चमनलाल निवासी गांव आजादनगर जिला झज्जर के रूप में की गई है। अमित और विकास दोनों विवाहित थे। विकास की 8 महीने की एक बेटी है और अमित का 6 महीने का एक बेटा है। अमित और विकास दोनों चचेरे भाई थे और पवन निवासी खापड़वास के पास फर्नीचर का काम सीखते थे। शुक्रवार की शाम को दुकान से आते समय मातनहेल गांव के पास से गुजरने वाली नहर में नहाने के लिए उतरे थे।

जांच अधिकारी एसआई जितेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि शुक्रवार को अमित और विकास निवासी आजाद नगर नहर में नहाने के लिए गए थे और नहर के पास उनकी चप्पल, प्रेस और बाइक मिली थी। पुलिस ने अमित के भाई प्रवेश के बयान पर दोनों के लापता होने की शिकायत दर्ज की थी। दोनों के शव अकेडी मदनपुर पंप हाउस से बरामद किए गए हैं और पुलिस द्वारा इस मामले में परिजनों के बयान पर इत्तेफाकिया कार्रवाई करते हुए दोनों मृतकों का झज्जर के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद शव परिजनों के हवाले किए गए हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.