
दमोह: मध्यप्रदेश के दमोह जिले में मंगलवार को एक एसयूवी पुल से सूखी नदी में गिर गई, जिससे आठ लोगों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए। एक अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना नोहटा थाना क्षेत्र के सिमरी गांव के पास सुबह करीब 11 बजे हुई। पुलिस अधीक्षक (एसपी) श्रुत कीर्ति सोमवंशी ने बताया कि एसयूवी चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और वाहन पुल से नीचे, सूखी सुनार नदी में गिर गया। उन्होंने बताया कि हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए। हादसे का शिकार हुए सभी पीड़ित जबलपुर के रहने वाले थे।
जानकारी के अनुसार, बोलेरो वाहन में करीब एक दर्जन से अधिक यात्री सवार थे और किसी पारिवारिक कार्यक्रम से लौट रहे थे। सभी दो अलग अलग वाहनों में सवार थे। जिनमें से एक वाहन हादसाग्रस्त हो गया। सभी की हालत गंभीर होने पर उन्हें जबलपुर रेफर किया जा है। घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। प्रशासन द्वारा हादसे की जांच के आदेश दिए गए हैं और मृतकों के परिजनों को उचित मुआवजा दिलाने की बात की जा रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.