Logo
ब्रेकिंग
रायपुर में SBI बैंक मैनेजर से ₹5 लाख की साइबर ठगी: ₹2 करोड़ FD का झांसा देकर फर्जी ईमेल से कराया RTG... भोपाल से चलने वाली बसों में मनमाना किराया: त्योहार पर ट्रेनों में जगह नहीं, ट्रैवल्स कंपनियों ने ₹40... MP में 3.5 लाख NGO, ट्रस्ट और सोसायटियों पर शिकंजा: अब ऑनलाइन होगी कामकाज और ऑडिट की निगरानी, फर्जी ... शिवपुरी में बस ऑपरेटरों की मनमानी: ₹100 का किराया हुआ ₹200, सुरक्षा के लिए अनिवार्य पैनिक बटन गायब मध्य प्रदेश निकाय व पंचायत चुनावों में बड़े बदलाव की तैयारी: अब 1 चरण में मतदान कराने पर विचार धार में भोजशाला मामले को लेकर आधे दिन का बंद: बाजार और दुकानें पूरी तरह बंद, पुलिस बल तैनात MP में प्रमोशन में आरक्षण पर बड़ा फैसला: सुप्रीम कोर्ट 3 महीने में करेगा सुनवाई, हाईकोर्ट के आदेश पर... रील के चक्कर में कार पर लगवाए 3400 लिपस्टिक किस: ग्वालियर में 55 लाख व्यूज मिलते ही पुलिस ने काटा ₹5... धार के बदनावर में बड़ा हादसा टला: राजकोट से इंदौर जा रही यात्री बस का टायर फटा, पलटने से 29 यात्रियो... MP में PWD रेस्ट हाउस आम जनता के लिए खुले: 267 विश्राम गृहों की ऑनलाइन बुकिंग शुरू, 12 साल बाद बदले ...
Header Ad

मजीठिया मामले में हाईकोर्ट ने जारी किए नए आदेश, जानें सुनवाई के दौरान क्या हुआ…

चंडीगढ़: पंजाब में आय से अधिक संपत्ति के मामले में गिरफ्तार शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया के मामले में आज पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। फिलहाल मजीठिया को अदालत से कोई राहत नहीं मिली है और अदालत ने इस मामले की अगली सुनवाई कल तक के लिए टाल दी है।

मजीठिया ने अपनी याचिका में गिरफ्तारी को ग़ैर-कानूनी बताया था और रिमांड आदेश को रद्द करने की मांग की थी। अदालत ने इस मामले से संबंधित ताज़ा आदेशों की प्रति मांगी है क्योंकि जब यह याचिका दायर की गई थी, तब मजीठिया को 7 दिन का पुलिस रिमांड मिला हुआ था। अब हाल ही में उन्हें 4 दिन का नया रिमांड मिला है।

इसी कारण हाईकोर्ट ने ताज़ा आदेशों की कॉपी पेश करने को कहा है, जिसके बाद कल फिर इस मामले में सुनवाई होगी।
गौरतलब है कि बिक्रम सिंह मजीठिया को 25 जून को 540 करोड़ रुपये के ड्रग मनी से जुड़े आय से अधिक संपत्ति के मामले में गिरफ्तार किया गया था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.