Logo
ब्रेकिंग
बैतूल मोहदा के खेरा में बड़ा हादसा: श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 25 घायल, एक बुजुर्ग की ... बैतूल के बर्राढाना गांव में भीषण आग: 15 से अधिक मकान जले, 90% गांव तबाह पांचवीं,आठवीं फेल के लिए राहत की खबर,1 जून से होगी परीक्षा लल्ली और शिवाजी चौक को बड़े शहरों की तरह बनाए।कलेक्टर ने प्रस्ताव बनाने को कहा बेजुबान के लिए इंसानियत: झुलसे बंदर को युवकों ने गोद में बैठाकर 35 किमी दूर पहुंचाया अस्पताल बैतूल के छात्रों का कमाल: गुंजन देशमुख 10वीं में 5वें स्थान पर, ऋतुजा देशपांडे 12वीं गणित में 7वीं र... बैतूल: शराब दुकानों के टेंडर में लापरवाही, जिला आबकारी अधिकारी अंशुमन सिंह चिढ़ार निलंबित बैतूल जिले की नगरपालिकाओं में एल्डरमैन नियुक्त VIDEO :Fire 🔥 on highway बैतूल भोपाल हाइवे पर ट्राला पलटा,लगी आग The court's decision शादी में चाकू बाजी में हुई हत्या के दोषियों को उम्रकैद
Header Ad

फिर लौट आया कोरोना! इंदौर में कोविड से महिला की मौत, दो मरीज मिले पॉजिटिव, मचा हड़कंप

इंदौर : कोरोना वायरस ने एक बार फिर से मध्य प्रदेश में दस्तक दे दी है। इंदौर के निजी अस्पताल में महिला की कोरोना वायरस से मौत से हड़कंप मच गया है। महिला अस्पताल में पेट दर्द की शिकायत लेकर आई थी, उसका किडनी से संबंधित बीमारी का इलाज किया जा रहा था, लेकिन जांच में वह कोरोना पॉजिटिव मिली और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। महिला की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं 2 अन्य कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

कोरोना का नाम सुनते ही लॉकडाउन के वो दिन याद आ जाते हैं, जब लोग दहशत की जिंदगी जीते थे और एक दूसरे से डिसकनेक्ट हो गए थे। एक बार फिर इंदौर में कोरोना वायरस से संक्रमित दो मरीज पाए हैं। इनमें एक युवक है जबकि, दूसरी बुजुर्ग महिला है। दोनों को एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था। दोनों को अलग-अलग बीमारियां हैं। इनमें से एक कोरोना पॉजिटिव महिला जो कई अन्य बीमारियों से ग्रसित थी। उसकी इलाज के दौरान सोमवार को मौत हो गई। जबकि युवक का इलाज चल रहा है। युवक मूल रूप से देवास का रहने वाला है।

इंदौर मुख्य स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी ने देवास स्वास्थ विभाग को जानकारी भेजी है। कांट्रैक्ट ट्रेसिंग के लिए स्वास्थ्य विभाग का अमला तैनात है। युवक के परिवार के लोगों के सैंपल लिए जाएंगे। कोविड पॉजिटिव युवक को आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट किया गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.