Logo
ब्रेकिंग
फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ... Patna Mithila Colony Incident: दानापुर में खूनी संघर्ष, शादी से पहले सिपाही भाई ने की आत्महत्या, पुल... Delhi Demolition News: शालीमार बाग मैक्स अस्पताल रोड पर देर रात चला पीला पंजा; भारी पुलिस बल तैनात, ... Monsoon Update 2026: मॉनसून की विदाई के बीच बिगड़ेगा मौसम; मध्य प्रदेश, ओडिशा और पूर्वोत्तर में भारी...
Header Ad

अजमेर हत्याकांड: सोते हुए परिवार पर बर्बर हमला, बोलेरो ने 2 सगी बहनों को कुचला, 6 लोगों की हालत नाजुक

0

राजस्थान के अजमेर में दो सगी बहनों को बोलेरो पिकअप से कुचलकर हत्या कर दी गई. मामले में जानना अस्पताल रोड, लॉ कॉलेज के सामने बंजारों के डेरे में बीती रात पारिवारिक विवाद के चलते हुए हमले में दो सगी बहनों को बोलेरो पिकअप से कुचलकर मार डाला गया. मामले की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है.

मामला अजमेर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के कायड़ तिराहा के पास का है. यहां पास के जानना अस्पताल रोड, लॉ कालेज के सामने बंजारों के डेरे लगे हुए है, वहां बीती रात दो सगी बहनों की बोलेरो से कुचल कर हत्या कर दी गई. मामले में सिविल लाइन थाना प्रभारी शम्भू सिंह ने बताया की एक सख्स ईश्वर ने इसको लेकर शिकायत दी है. उसने बताया कि मेरा ससुराल किशनगढ़ में है और मेरी पत्नी से विवाद चल रहा है, जिसके चलते मेरी ससुराल वाले मेरी पत्नी को नहीं भेज रहे है. इसलिए मैं भी मेरी बहन को ससुराल नहीं भेज रहा हूं.

परिवार पर हुआ हमला

इसी विवाद को लेकर मेरा ससुराल वाले बीती रात बोलेरो पिकअप में सवार होकर अजमेर आये. इन गाड़ियों में दस बारह लोग सवार थे और सभी हथियारों से लेस थे. उन्होंने आते ही सो रहे परिवार के सदस्यों पर लाठी डंडों से हमला कर दिया. इस दौरान मौक पर चीख-पुकार मच गई लोग आस पास भागने लगे. इसी दौरान बोलेरो पिकअप से आए लोगों ने पिकअप से मेरी दोनों बहनो को कुचल दिया, जिससे दोनों की मौत हो गई. इस हमले में 6 लोग घायल हो गए, जिनका राजकीय जवाहरलाल नेहरू अस्पताल अजमेर में इलाज जारी है.

जांच में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची. उन लोगों ने घायालों को अस्पताल पहुंचाया. इसके साथ गंभीर रूप से घायल दोनों बहनों मीनाक्षी और पिंकी को 108 की मदद से राजकीय जवाहरलाल नेहरू अस्पताल अजमेर में पहुंचाया, जहां जांच के बाद डाक्टरों ने उन दोनों को मृत घोषित कर दिया. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. मामले में पुलसि नें ईश्वर की शिकायत पर आठ लोगों को हिरासत में ले लिया है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.