Logo
ब्रेकिंग
बैतूल: अतिरिक्त यात्री भीड़ को देखते हुए नागपुर-दानापुर स्पेशल ट्रेन 3 अगस्त को चलेगी, बैतूल में तड़... वन क्षेत्र में अवैध कटाई और वन्यजीव का आवास नष्ट करने वाले 3 आरोपी गए जेल, वन विभाग ने 98.63 हजार रु... कल से हड़ताल पर रहेंगे जिले के 475 पटवारी, राजस्व सेवाएं होंगी प्रभावित बैतूल: एक ही रात में पांच मंदिरों में चोरी से सनसनी, घरों के दरवाजे बाहर से लॉक कर वारदात; सीसीटीवी ... बेटी को देखकर लौट रहे किसान की सड़क हादसे में मौत, साथी गंभीर; खेड़ी के पास अज्ञात ट्रक ने आल्टो को ... 15 दिन तक कुएं में फंसा रहा खतरनाक रसेल वाइपर, कैरेट के सहारे हुआ सफल रेस्क्यू एनसीसी बॉयज़ भर्ती में 49 कैडेट चयनित, फिजिकल और लिखित परीक्षा के बाद बनी मेरिट 40 अपराधों वाले हिस्ट्रीशीटर भीम पर ₹10 हजार का इनाम, पुलिस ने तेज की तलाश,पेट्रोल पंप काण्ड में भी ... रात की बारिश में खोलने पड़े सतपुड़ा के 7 गेट, झरने बह निकले बारिश में ढही दीवार ,दबने से मजदूर की मौत ।बैतूल में 93.4 mm बारिश
Header Ad

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस : BSF हेडक्वार्टर गुरदासपुर में जवानों ने भी किया योग अभ्यास

गुरदासपुर : 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज सुबह 06:30 बजे से 08:00 बजे तक सीमा सुरक्षा बल (बी.एस.एफ.) सेक्टर हेडक्वार्टर गुरदासपुर में एक सामूहिक योग सत्र आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम बी.एस.एफ. सेक्टर मुख्यालय गुरदासपुर की अगुवाई में करवाया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य बी.एस.एफ. के जवानों में शारीरिक फिटनेस, मानसिक तंदुरुस्ती और समग्र स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता को प्रोत्साहित करना था।

इस योग सत्र में क्षेत्र के लगभग 150 बी.एस.एफ. कर्मियों और सेवानिवृत्त बी.एस.एफ. सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में डी.आई.जी. जसविंदर कुमार बिर्दी, बी.एस.एफ. गुरदासपुर सेक्टर मुख्यालय के वरिष्ठ स्टाफ अधिकारी एवं अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

मीडिया से बातचीत के दौरान डी.आई.जी. जसविंदर कुमार बिर्दी ने योग को दैनिक दिनचर्या में शामिल करने के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि बी.एस.एफ. जैसे उच्च तनाव और मांग वाले वातावरण में कार्यरत कर्मचारियों के लिए योग की आवश्यकता और महत्ता और भी अधिक बढ़ जाती है। उन्होंने कहा, ‘योग केवल एक शारीरिक व्यायाम नहीं है, बल्कि यह धैर्य, ध्यान केंद्रित करने और भावनात्मक लचीलापन मजबूत करने का एक शक्तिशाली माध्यम है।’

इस अवसर पर डी.आई.जी. गुरदासपुर हेडक्वार्टर की पत्नी, श्रीमती नील बिर्दी ने भी अपने विचार साझा करते हुए कहा, ‘योग स्वयं के लिए एक उपहार है।’ उन्होंने ऐसी स्वास्थ्य-आधारित पहलों को प्रोत्साहित करने में बी.एस.एफ. के प्रयासों की सराहना की और जवानों के परिवारों को भी अपनी जीवनशैली में योग को अपनाने के लिए प्रेरित किया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.