Logo
ब्रेकिंग
Tamil Nadu Politics: विजय को 2029 में PM उम्मीदवार बनाने पर TVK और कांग्रेस में तकरार, मंत्री सेंगोट... Budgam Encounter: बडगाम में सेना का ‘ऑपरेशन अशदार’, सुरक्षाबलों ने मार गिराया 1 आतंकी; AK राइफल बराम... दिल्ली के सभी 39 सब-डिवीजनों में सब-रजिस्ट्रार नियुक्त: पहली बार IT आधारित रैंडमाइजेशन से पोस्टिंग Madhubani Court News: मधुबनी कोर्ट से हथकड़ी छुड़ाकर भागा कैदी, 3 घंटे बाद स्टेडियम रोड से दोबारा गि... Uttarakhand Politics: हल्द्वानी शुद्धिकरण विवाद के बीच BJP का चुनावी शंखनाद, 9 सितंबर से नितिन नवीन ... Mumbai News: गोरेगांव में आरे मेट्रो स्टेशन के नीचे लग्जरी बस में लगी भीषण आग, धमाके के बाद मची अफरा... Jadavpur University Row: जादवपुर यूनिवर्सिटी का नाम बदलकर 'ऋषि अरबिंदो' रखने की मांग, BJP विधायक के ... Digital Arrest Cyber Fraud: सीबीआई का देशभर में 'ऑपरेशन चक्र-VI', 20 राज्यों में 89 ठिकानों पर छापेम... सुपौल के बसबिट्टी कुंवर टोला की अनोखी जन्माष्टमी: विसर्जन के दिन नहीं जलता चूल्हा, चूड़ा-दही पर रहते... बुलंदशहर में पूर्व विधायक गुड्डू पंडित पर गंभीर आरोप: पत्नी अर्चना पांडा ने दर्ज कराई मारपीट की शिका...
Header Ad

3 साल से अफेयर, शादी से इनकार पर प्रेमी ने चाकू से किया वार… महिला की गोद में चीखती रही 2 साल की मासूम

मध्य प्रदेश के जबलपुर में एक शादीशुदा महिला को अपने पति को धोखा देकर प्रेमी पर भरोसा करना भारी पड़ गया. पड़ोस में रहने वाले प्रेमी के साथ बरगी बांध घूमने गई, जहां महिला पर उसके सनकी प्रेमी ने चाकू से कई वार किए. क्योंकि महिला ने प्रेमी से शादी करने से इनकार कर दिया था. हमले के बाद महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया.

महिला की हालत नाजुक बनी हुई है और मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उसका इलाज जारी है. महिला के प्रेमी ने जिस समय उस पर हमला किया था. उस वक्त महिला की गोद में उसकी 2 साल की बच्ची भी मौजूद थी. ये घटना बल्देवबाग की रहने वाली कविता गुप्ता के साथ हुई, जो शादीशुदा है और उसकी एक दो साल की बेटी भी है. कविता का तीन सालों से अपने पड़ोस में रहने वाले युवक नमन विश्वकर्मा से प्रेम प्रसंग चल रहा था.

शादी के लिए दबाव बनाने की कही बात

नमन अक्सर कविता पर उससे शादी के लिए मानसिक दबाव बनाता था और उसे ब्लैकमेल करता था. कविता के मुताबिक नमन उसे मजबूर कर रहा था कि वह अपने पति को छोड़कर उससे शादी करे. कविता का कहना था कि उसकी 2 साल की बेटी है. इसलिए वह उससे शादी नहीं कर सकती. लेकिन आरोपी नमन उसको लगातार ब्लैकमेल कर रहा था.

प्रेमी के साथ बांध घूमने गई थी महिला

रविवार को कविता अपनी बेटी और नमन के साथ बरगी बांध पर घूमने गई थी. वहां दोनों के बीच शादी को लेकर विवाद हुआ. जब कविता ने शादी करने से साफ इनकार कर दिया, तो नमन ने गुस्से में आकर चाकू निकाला और कविता के शरीर पर ताबड़तोड़ सात वार कर दिए. हमले के समय कविता की दो वर्षीय मासूम बेटी भी वहीं मौजूद थी, जो मां को लहूलुहान हालत में देख चीखती रही.

प्रेमी पर हत्या की कोशिश का मामला दर्ज

हमले के बाद आरोपी नमन मौके से फरार हो गया. घायल अवस्था में कविता को देख राहगीरों ने पुलिस और एम्बुलेंस को सूचना दी. बरगी पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया. डॉक्टरों के अनुसार महिला की हालत गंभीर बनी हुई है. बरगी नगर चौकी प्रभारी सरिता पटेल ने बताया कि महिला के बयान के आधार पर आरोपी नमन विश्वकर्मा के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है और उसकी तलाश तेज कर दी गई है.

लंबे समय से एक-दूसरे को जानते हैं दोनों

आगे बताया कि आरोपी महिला के घर के सामने ही रहता है. दोनों लंबे समय से एक-दूसरे को जानते हैं. घायल कविता गुप्ता ने अस्पताल में पुलिस को दिए बयान में कहा, ‘नमन और मैं तीन साल से संबंध में थे, वह मुझसे शादी करना चाहता था. जब मैंने शादी के लिए साफ इनकार किया तो उसने मुझ पर हमला कर दिया. मैंने अपने पति से दूरी बना ली थी, लेकिन नमन का रवैया जबरदस्ती और हिंसक हो गया था.’फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आरोपी की गिरफ्तारी की कोशिश में जुट गई है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.