Logo
ब्रेकिंग
चार साल की जैनब ने रखा रोजा। आत्मसंयम,सब्र,अनुशासन का दिया संदेश धुरंधर का दूसरा वर्जन इसी महीने होगा रिलीज, रणवीर नजर आएंगे अंडर कव्हर एजेंट सांझवीर टाईम्स के प्रतिष्ठा अलंकरण समारोह में जिले की 22 विभूतियां सम्मानित आर डी कोचिंग के विद्यार्थियों ने जे ई ई मैंस में हासिल की उत्कृष्ट सफलता, 99.68 परसेंटाइल हासिल कर स... Live: एमपी विधानसभा में बजट पेश कर रहे वित्त मंत्री देवड़ा, जानिए किसको क्या मिला नई दिल्ली से ताम्रम जा रही GT एक्सप्रेस के पार्सल वैन में लगी आग, बड़ा हादसा टला 13 फरवरी को सारणी में लगेगा रोजगार मेला, 9 कंपनियां करेंगी भर्ती, 775 से अधिक पदों पर मौका नागपुर एम्स में चार साल के हर्ष की मौत, कोल्ड्रिफ कफ सिरप कांड का था पीड़ित, चार माह से ICU में चल र... लोकायुक्त ट्रैप में फंसे बैतूल नायब तहसीलदार के रीडर को चार साल की सजा ई-साइकिल की बैटरी में धमाका, दिव्यांग युवक जिंदा जला
Header Ad

सरकारी नौकरी का क्रेज: पुलिस कांस्टेबल के 7500 पदों के लिए 9 लाख आवेदन, MBA-B.Tech डिग्री वालों ने भी भरा फॉर्म

0

 90 फीसदी युवाओं को खुद पर भरोसा नहीं है। लाखों खर्च कर हासिल की गयी डिग्री से नौकरी हासिल होगी या नहीं यह आत्मविश्वास भी नहीं है। तभी तो मप्र पुलिस की कॉन्स्टेबल भर्ती(MP Police Bharti 2025) के लिए अब तक नौ लाख से ज्यादा आवेदन आ चुके है। 7500 पदों के लिए होने वाली परीक्षा में एमबीए, एमटेक और पीएचडी वाले भी बैठेंगे। जबकि इस पद की शैक्षिक योग्यता सिर्फ हाई स्कूल है। कुछ युवाओं का कहना है कि वे खाकी वर्दी के शौक में सिपाही बनना चाहते हैं। ऐसा सोचने वालों में प्रोफेशनल डिग्रीधारी भी शामिल हैं।

यह होंगे परीक्षा केंद्र

यह परीक्षा(MP Police Constable Recruitment 2025) ऑनलाइन होगी। इसके लिए प्रदेश के 11 जिलों में केंद्र बनाए जाएंगे। इसमें भोपाल, इंदौर, जबलपुर, खंडवा नीमच, रीवा रतलाम, सागर, सतना, सीधी, उज्जैन शामिल होगा। बनना चाहते है। ऐसा सोचने वालों में प्रोफेशनल डिग्रीधारी भी शामिल है।

कब शुरू होगी परीक्षा

अभ्यर्थी आठ अक्टूबर तक आवेदन में संशोधन कर सकेंगे। 30 अक्टूबर से परीक्षा शुरू होगी। हालांकि, अब आवेदन की तारीख बढ़ाने के कारण परीक्षा नवंबर में आयोजित होने की संभावना है।

ईएसबी लेगा भर्ती ऍग्जाम

मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने मप्र पुलिस आरक्षक भर्ती-2025 परीक्षा के लिए आवेदन मंगाए हैं। इसके तहत आवेदन करने की तारीख को आगे बढ़ाकर छह अक्टूबर तक कर दी हैं। पहले इसकी तारीख 29 सितंबर रखी गई थी। तब तक करीब नौ लाख आवेदन हो चुके थे। ऐसे में सरकारी नौकरी के प्रति रुझान साफ दिख रहा है।

10 लाख तक आवेदन आने की संभावना

कोचिंग संस्थाओं से जुड़े विशेषज्ञों का दावा है कि छह अक्टूबर तक करीब 10 लाख आवेदन आने की संभावना है। ग्रामीण और दूरस्थ जिलों के युवाओं ने भी खूब आवेदन किया है। आवेदन की तारीख बढ़ाए जाने से करीब एक लाख आवेदन और आएंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.