Logo
ब्रेकिंग
जरूरतमंदों के जीवन की रक्षा का संदेश लेकर आगे बढ़ा रक्तदान अभियान, सनातनी विनोद कुमार बिंदल के मंदिर... सतपुड़ा वैली पब्लिक स्कूल बना बैतूल का नंबर 1 को-एड डे स्कूल, एजुकेशनवर्ल्ड इंडिया स्कूल रैंकिंग 202... बैतूल में SevaMitra की शुरुआत, अब घर बैठे बुक करें होम सर्विस फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ...
Seva Mitra
Header Ad

दोस्तों के साथ पार्टी करने निकले युवक पर मधुमक्खियों ने किया हमला, हुई मौत

धमतरी।  छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के अमलतासपुरम के पास एक ऐसी घटना सामने आई जहां पर मधुमक्खियों ने बनियापारा निवासी मुरली चावला, उम्र 34 वर्ष को काट लिया। जिससे मुरली चावला को जिले के निजी अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया। जहां पर युवक की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि युवक मुरली चावला अपने दोस्तों के साथ 22 मई की सुबह पार्टी मनाने के लिए कहकर घर से निकला हुआ था।

जब मुरली घर नहीं पहुंचा तो उसके भाई मुकेश ने लोगों से पूछताछ की तभी उन्हें खबर लगी की मुरली चावला को अमलतासपुरम के पास मधुमक्खियों ने 15 से 16 जगह पर काट लिया है और इलाज के लिए निजी अस्पताल लाया गया है यह भी बताया गया कि युवक को कार्डियक अरेस्ट आया है।

जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई। डॉक्टरों ने जांच कर उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं मृतक मुरली को धमतरी के जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए लाया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.