Logo
ब्रेकिंग
फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ... Patna Mithila Colony Incident: दानापुर में खूनी संघर्ष, शादी से पहले सिपाही भाई ने की आत्महत्या, पुल... Delhi Demolition News: शालीमार बाग मैक्स अस्पताल रोड पर देर रात चला पीला पंजा; भारी पुलिस बल तैनात, ... Monsoon Update 2026: मॉनसून की विदाई के बीच बिगड़ेगा मौसम; मध्य प्रदेश, ओडिशा और पूर्वोत्तर में भारी...
Header Ad

बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के मास्टरमाइंड जीशान अख्तर पर शिकंजा, कनाडा में पुलिस ने दबोचा, भारत लाने की प्रक्रिया होगी शुरू

एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के मास्टरमाइंड जीशान अख्तर उर्फ जस्सी पुरेवाल को कनाडा में सरे पुलिस (कनाडा पुलिस) ने हिरासत में लिया है. मुंबई पुलिस सूत्रों ने इसकी पुष्टि की है. जीशान पंजाब के जालंधर का रहने वाला है और लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा हुआ है और हत्या की साजिश में शामिल था.

जानकारी के मुताबिक, जीशान हत्या के बाद फरार हो गया था और कथित तौर पर पाकिस्तानी डॉन शहजाद भट्टी की मदद से कनाडा पहुंच गया. मुंबई पुलिस अब उसे प्रत्यर्पण कर भारत लाने की प्रक्रिया जल्द शुरू कर सकती है. हालांकि, सरेपुलिस (कनाडा पुलिस) ने जीशान अख्तर उर्फ जस्सी पुरेवल को किस आरोप में गिरफ्तार किया है इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है.

जीशान को माना जाता है मास्टरमाइंड

बाबा सिद्दीकी की 12 अक्टूबर साल 2024 में उनके बांद्रा का कार्यालय के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. जीशान अख्तर को बाबा सिद्दीकी की कॉन्ट्रैक्ट किलिंग का मास्टरमाइंड माना जाता है. हालांकि, अब उसको कनाडा पुलिस ने हिरासत में ले लिया है.

बांद्रा (वेस्ट) से तीन बार विधायक और महाराष्ट्र के पूर्व कैबिनेट मंत्री सिद्दीकी को हमलावरों ने कई बार गोली मारी. गोली मारने के बाद वो फरार हो गए. सिद्दीकी को फौरन लीलावती अस्पताल ले जाया गया. डॉक्टरों की टीम ने बहुत कोशिश की, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका और उन्हें मृत घोषित कर दिया गया. इस केस की गुत्थी सुलझाने और आरोपियों को पकड़ने में महाराष्ट्र पुलिस जुटी हुई है.

हाई-प्रोफाइल हत्या मामले में प्रारंभिक गिरफ्तारियों से लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के कनेक्शन का पता चला था. आरोपियों ने पूछताछ के दौरान दावा किया कि वो लगभग एक महीने से रेकी कर रहे थे.

26 लोगों को किया गया गिरफ्तार

इस मर्डर केस में अब तक कम से कम 26 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें कथित मुख्य शूटर शिव कुमार गौतम और जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का भाई अनमोल बिश्नोई शामिल हैं, जिन्हें साजिश में उनकी कथित भूमिका के लिए अमेरिका में हिरासत में लिया गया था.

सभी 26 आरोपियों के खिलाफ सख्त महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (मकोका) लगाया गया है. पुलिस ने पहले कहा था कि हत्या पहले से प्लान की गई थी और शूटरों को पहले ही इसके लिए भुगतान किया गया था, घटना से कुछ दिन पहले हथियारों की आपूर्ति की गई थी. इस हालिया घटनाक्रम तक जीशान अख्तर समेत दो संदिग्ध फरार थे. पुलिस का मानना ​​है कि अख्तर ने हत्या को अंजाम देने में कॉर्डिनेशन में केंद्रीय भूमिका निभाई.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.