Logo
ब्रेकिंग
दतिया उपचुनाव " भाजपा: गलत निर्णयों की भरमार का दुष्परिणाम प्रस्तावित नगर निगम में शामिल किए जाने का फिर विरोध, डोक्या पाढर के ग्रामीणों ने कलेक्टर को सौंपा ज्... बैतूल में इंस्टग्राम पर झांसा देकर सवा दो लाख की ठगी, शाजापुर से पकड़ाया आरोपी एयरफोर्स में चयनित मोहित की जीजा और चेचेरे भाईयों ने कर दी हत्या, जमीन हड़पने की लालच, पुरानी रंजिश ... महदगांव के फोटोग्राफर युवक की सड़क हादसे में मौत, पेट्रोल लेने जाते समय अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर बैतूल: पांच मंदिरों में चोरी के आरोपी का हुलिया जारी, माता की चुनरी ओढ़कर वारदात करता आया नजर; पहचान... बैतूल में NSUI का प्रदर्शन: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का पुतला फूंका, राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार ... दो दिन पहले पानी में मिली लाश निकली हत्या: अवैध संबंधों के विवाद में गमछे से गला घोंटकर युवक की हत्य... बैतूल: अतिरिक्त यात्री भीड़ को देखते हुए नागपुर-दानापुर स्पेशल ट्रेन 3 अगस्त को चलेगी, बैतूल में तड़... वन क्षेत्र में अवैध कटाई और वन्यजीव का आवास नष्ट करने वाले 3 आरोपी गए जेल, वन विभाग ने 98.63 हजार रु...
Header Ad

सड़क हादसा : कैंटर व ट्राले की भीषण टक्कर, बीच सड़क उड़े परखच्चे, 1 की मौत

 स्थानीय शहर से समाना को जाने वाली मुख्य सड़क पर आज एक कैंटर और ट्रक ट्राले के बीच हुई भीषण टक्कर में कैंटर चालक की मौत हो जाने तथा ट्रक ट्राले के चालक के घायल होने का समाचार प्राप्त हुआ है।

घटना की जानकारी देते हुए सड़क सुरक्षा फोर्स के कर्मचारी लविश कुमार लूथरा ने बताया कि आज भवानीगढ़ की तरफ से समाना जा रहे खल से भरा एक कैंटर के सड़क के बीचों-बीच बने गड्ढे के कारण अनियंत्रित होकर समाना की तरफ से आ रहे रेत से भरे ट्रक ट्राले से टकर हो गई। हादसे में खल से भरे कैंटर के परखच्चे उड़ गए और कैंटर चालक लखवीर सिंह पुत्र जगरूप सिंह निवासी गांव मतोई जिला मालेरकोटला की मौके पर ही मौत हो गई। इस दुर्घटना में ट्रक-ट्राले के चालक अवतार सिंह पुत्र बोहड़ सिंह निवासी फरीदकोट को भी चोटे लगने से घायल हो गया। सड़क सुरक्षा बल ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी तथा मौके पर पहुंची पुलिस पार्टी ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.