Logo
ब्रेकिंग
बैतूल में इंस्टग्राम पर झांसा देकर सवा दो लाख की ठगी, शाजापुर से पकड़ाया आरोपी एयरफोर्स में चयनित मोहित की जीजा और चेचेरे भाईयों ने कर दी हत्या, जमीन हड़पने की लालच, पुरानी रंजिश ... महदगांव के फोटोग्राफर युवक की सड़क हादसे में मौत, पेट्रोल लेने जाते समय अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर बैतूल: पांच मंदिरों में चोरी के आरोपी का हुलिया जारी, माता की चुनरी ओढ़कर वारदात करता आया नजर; पहचान... बैतूल में NSUI का प्रदर्शन: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का पुतला फूंका, राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार ... दो दिन पहले पानी में मिली लाश निकली हत्या: अवैध संबंधों के विवाद में गमछे से गला घोंटकर युवक की हत्य... बैतूल: अतिरिक्त यात्री भीड़ को देखते हुए नागपुर-दानापुर स्पेशल ट्रेन 3 अगस्त को चलेगी, बैतूल में तड़... वन क्षेत्र में अवैध कटाई और वन्यजीव का आवास नष्ट करने वाले 3 आरोपी गए जेल, वन विभाग ने 98.63 हजार रु... कल से हड़ताल पर रहेंगे जिले के 475 पटवारी, राजस्व सेवाएं होंगी प्रभावित बैतूल: एक ही रात में पांच मंदिरों में चोरी से सनसनी, घरों के दरवाजे बाहर से लॉक कर वारदात; सीसीटीवी ...
Header Ad

शेयर मार्केट में निवेश में ज्यादा मुनाफा का लालच देकर ठगी करने वाला गिरोह भोपाल पुलिस ने पकड़ा, पूछताछ में हुए कई खुलासे

भोपाल। मध्य प्रदेश की भोपाल साइबर क्राइम पुलिस ने शेयर मार्केट में निवेश में ज्यादा मुनाफा का लालच देकर ठगी करने वाले गिरोह को खाते बेचने वाले 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उन्हें पश्चिम बंगाल और महाराष्ट्र से पकड़ा है। भोपाल में एक  करोड़ से ज्यादा की ठगी कर चुका ये गिरोह शेयर मार्केट की बड़ी कंपनियों के नाम से लोगों को व्हाट्सएप मैसेज भेजकर अपने झांसे में फंसाता है।भरोसा बनाने के लिए आरोपी पहली बार के निवेश की गई रकम लौटा भी देते हैं। जैसे ही कोई बड़ी रकम निवेश करता तो आरोपी उसे ब्लॉक कर देते थे। पकड़े गए आरोपी फर्जी नाम-पते से बैंक खाते खुलवाकर धोखेबाज गिरोह को महंगे दाम में बेचते थे।

 इनमें दो आरोपी ऐसे भी हैं, जो डीफार्मा और बीएड की पढ़ाई भी कर चुके हैं। हालांकि, पुलिस उन जालसाजों को नहीं पकड़ पाई है, जिन्होंने भोपाल के व्यापारी से 1.22 करोड़ रुपए की ठगी की है। सायबर एसीपी सुजीत तिवारी ने बतया की भोपाल के एक व्यापारी ने शिकायत की थी। बताया था कि अप्रैल 2024 में अज्ञात व्यक्ति ने व्यापारी का नंबर एक व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ दिया। उस ग्रुप में शेयर मार्केट में निवेश से जुड़े मैसेज आने लगे। एक महिला ने उन्हें भी मैसेज किए और बताया कि हमारी कंपनी एस्सेल में निवेश करने पर कम समय में ज्यादा मुनाफा होगा। इसके बाद महिला ने उन्हें ACVVL ONLINE नामक एप्लीकेशन की लिंक भेजी और इसे डाउनलोड करने के बाद इस्तेमाल के लिए यूजर नेम और पासवर्ड भी दिया गया।

पैसे जमा करने के लिए व्हाट्सएप पर खाता नंबर दिया जाता था। उनके द्वारा दिए गए बैंक खाते में पैसा जमा करने पर रसीद भी व्हाट्सएप ग्रुप पर भेजी जाती थी। व्यापारी ने 21 मई से 5 जुलाई के बीच 1,22,50,000 रुपए जमा कर दिए गए। वॉलेट से अपना मुनाफा निकालने के दौरान जालसाजों ने कहा कि मुनाफे का 20% जमा करने के बाद ही आप रकम निकाल सकेंगे। जांच के बाद पुलिस ने उन 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जिन्होंने फर्जी नाम-पते से बैंक खाते खुलवाए थे। ये आरोपी और भी कई गिरोहों से जुड़े हैं। बैंक खातों में रकम आते ही आरोपी उसे अन्य बैंक खातों में ट्रांसफर कर देते थे। इसके लिए उन्हें प्रति लेन-देन की दर से पैसा भी दिया जाता था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.