Logo
ब्रेकिंग
बैतूल: पांच मंदिरों में चोरी के आरोपी का हुलिया जारी, माता की चुनरी ओढ़कर वारदात करता आया नजर; पहचान... बैतूल में NSUI का प्रदर्शन: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का पुतला फूंका, राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार ... दो दिन पहले पानी में मिली लाश निकली हत्या: अवैध संबंधों के विवाद में गमछे से गला घोंटकर युवक की हत्य... बैतूल: अतिरिक्त यात्री भीड़ को देखते हुए नागपुर-दानापुर स्पेशल ट्रेन 3 अगस्त को चलेगी, बैतूल में तड़... वन क्षेत्र में अवैध कटाई और वन्यजीव का आवास नष्ट करने वाले 3 आरोपी गए जेल, वन विभाग ने 98.63 हजार रु... कल से हड़ताल पर रहेंगे जिले के 475 पटवारी, राजस्व सेवाएं होंगी प्रभावित बैतूल: एक ही रात में पांच मंदिरों में चोरी से सनसनी, घरों के दरवाजे बाहर से लॉक कर वारदात; सीसीटीवी ... बेटी को देखकर लौट रहे किसान की सड़क हादसे में मौत, साथी गंभीर; खेड़ी के पास अज्ञात ट्रक ने आल्टो को ... 15 दिन तक कुएं में फंसा रहा खतरनाक रसेल वाइपर, कैरेट के सहारे हुआ सफल रेस्क्यू एनसीसी बॉयज़ भर्ती में 49 कैडेट चयनित, फिजिकल और लिखित परीक्षा के बाद बनी मेरिट
Header Ad

लिव इन में रखकर 3 साल तक युवती से दुष्कर्म, सोशल मीडिया पर हुई थी पहचान

भोपाल। मध्य प्रदेश के भोपाल जिले में एक युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। युवक ने युवती को 3 साल तक लिव इन में रखा और शादी का झांसा देकर उसके साथ रेप किया है। पीड़िता थाने पहुंची और मामले की शिकायत पुलिस से की, पुलिस ने मामला दर्ज कर सागर निवासी आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। 26 साल की पीड़िता की पहचान सागर के रहने वाले सलमान से सोशल मीडिया पर हुई थी।

सलमान ने खुद को कारोबारी बताया था और शादी का भरोसा लड़की को दिया था। इसके बाद कोहेफिजा क्षेत्र में किराए पर फ्लैट में दोनों साथ में रहने लगे और युवक लड़की को शादी का झांसा दे रहा था और उसका शारीरिक शोषण कर रहा था।

युवती ने जब शादी की बात की तो युवक ने साफ इनकार कर दिया और बिना बताए सागर चला गया, पीड़िता थाने पहुंची और मामले की शिकायत पुलिस से की है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.