Logo
ब्रेकिंग
बैतूल: अतिरिक्त यात्री भीड़ को देखते हुए नागपुर-दानापुर स्पेशल ट्रेन 3 अगस्त को चलेगी, बैतूल में तड़... वन क्षेत्र में अवैध कटाई और वन्यजीव का आवास नष्ट करने वाले 3 आरोपी गए जेल, वन विभाग ने 98.63 हजार रु... कल से हड़ताल पर रहेंगे जिले के 475 पटवारी, राजस्व सेवाएं होंगी प्रभावित बैतूल: एक ही रात में पांच मंदिरों में चोरी से सनसनी, घरों के दरवाजे बाहर से लॉक कर वारदात; सीसीटीवी ... बेटी को देखकर लौट रहे किसान की सड़क हादसे में मौत, साथी गंभीर; खेड़ी के पास अज्ञात ट्रक ने आल्टो को ... 15 दिन तक कुएं में फंसा रहा खतरनाक रसेल वाइपर, कैरेट के सहारे हुआ सफल रेस्क्यू एनसीसी बॉयज़ भर्ती में 49 कैडेट चयनित, फिजिकल और लिखित परीक्षा के बाद बनी मेरिट 40 अपराधों वाले हिस्ट्रीशीटर भीम पर ₹10 हजार का इनाम, पुलिस ने तेज की तलाश,पेट्रोल पंप काण्ड में भी ... रात की बारिश में खोलने पड़े सतपुड़ा के 7 गेट, झरने बह निकले बारिश में ढही दीवार ,दबने से मजदूर की मौत ।बैतूल में 93.4 mm बारिश
Header Ad

रोहतक रैली के लिए रवाना हुए इनेलो कार्यकर्ता, जननायक ताऊ देवीलाल की जयंती मना रही है इनेलो

0

बहादुरगढ़: पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र हुडा के गढ़ रोहतक में इनेलो कार्यकर्ताओं का जोश आज पूरे उफान पर है। इसी हाई जोश के साथ इनेलो नेता और कार्यकर्ता भारी काफिले में साथ रोहतक रैली में शामिल हुए हैं। जननायक ताउ देवीलाल की जयंती पर आज रोहतक में इंडियन नेशनल लोकदल की तरफ से विशाल रैली का आयोजन किया गया। रैली में शामिल होने के लिए बहादुरगढ़, बादली और झज्जर से हजारों की संख्या में लोग पहुंचे।

बेरी हल्के से इनेलो नेता राजेन्द्र मलिक भारी काफिले के साथ रैली में शामिल होने के लिए निकले। डाबौदा गांव स्थित अपने निवास स्थल से राजेन्द्र मलिक सैंकड़ों वाहनों के काफिले के साथ रैली में शामिल हुए । राजेन्द्र मलिक के साथ गांव की महिलाएं गीत गाते हुए रैली में शामिल हुई।

ढोल नगाड़ों की थाप पर अपने जनप्रिय नेता अभय चैटाला के विचार सुनने के लिए लोग रैली में शामिल हुए।  राजेन्द्र मलिक ने कहा कि युगपुरूष ताउ देवीलाल ने छतीस बिरादरी की भलाई और एकता के लिए काम किए थे। उन्ही के नक्शेकदम पर चलते हुए अभय चैटाला जनता के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि रोहतक ताउ देवीलाल की कर्मभूमि रही है। हरियाणा की राजनीति का केन्द्र भी रोहतक है इसलिए रोहतक का चुनाव रैली के लिए किया गया है। उन्होंने कहा कि रैली के जरिए जनता बदलाव का संदेश देने जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.