Logo
ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
Header Ad

घर पर चोरी करने आया चड्डी गैंग, USA में बैठी बेटी को लग गई भनक, वहीं से चोरों का कैसे प्लान किया फेल?

0

कर्नाटक में एक बुज़ुर्ग दंपत्ति के घर में चोर घुसे थे, लेकिन उनकी बेटी ने अमेरिका से घर में चोरी होने से बचा ली. घटना कर्नाटक के बागलकोट के मुधोल की है. मुधोल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है. मुधोल में एक घर में चार चोर घुसे थे. सभी चोर चड्डी गैंग के बताए जा रहे हैं. चोरों जब घर में घुसे तो उनके सिर पर मंकी कैप थी. चेहरे पर मास्क था. उनके शरीर पर शर्ट थी.

हालांकि चोरों ने पैंट की जगह शॉर्ट्स पहने थे. चोर मुधोल में सेवानिवृत्त पीडब्ल्यूडी इंजीनियर हनुमंत गौड़ा के घर में घुसे. घर के अंदर रह रहे बुज़ुर्ग दंपत्ति को चोरों के बारे में कुछ पता नहीं चला, लेकिन अमेरिका में बैठी हनुमंत गौड़ा की बेटी श्रुति को पता चल गया कि उसके घर में चोर घुस गए हैं. ये पूरी घटना 26 अगस्त रात 1 बजे की बताई जा रही है.

बेटी ने कैमरे में चोरों को घुसते देखा

हनुमंत गौड़ा के घर में सीसीटीवी कैमरा लगे हुए हैं. उनकी बेटी श्रुति ने सीसीटीवी कैमरे को अपने मोबाइल से कनेक्ट करके रखा था. वो वहीं से घर को देखती थी. 26 अगस्त की रात भी मोबाइल से कनेक्ट सीसीटीवी कैमरे के जरिये घर में देख रही थी, तभी उसको घर में चार चोर आते दिखाई दिए. फिर उसने तुरंत अपने पिता हनुमंत गौड़ा को फोन करके बताया कि घर के अंदर चोर घुस आए हैं.

चोरों ने अन्य घर से चुराया था 100 ग्राम सोना

इसके बाद हनुमंत गौड़ा उठे और कमरे से बाहर आकर दरवाजा खोलकर देखा तो चोर जा चुके थे. इस तरह श्रुति ने अमेरिका में बैठे-बैठे अपने घर में चोरी होने से बचा ली. हनुमंत गौड़ा के घर में घुसने से पहले गिरोह अशोक करिहोन्ना के घर में भी घुसा था. चोरों ने अशोक करिहोन्ना के घर से 100 ग्राम सोना चुराया और फरार हो गए.

फिलहाल पुलिस ने इस चड्डी गैंग के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच कर रही है. पुलिस को जल्द से जल्द चड्डी गैंग के चोरों को पकड़ना होगा, ताकि भविष्य में ऐसी और चोरी की घटनाओं को रोका जा सके.

Leave A Reply

Your email address will not be published.