Logo
ब्रेकिंग
15 दिन तक कुएं में फंसा रहा खतरनाक रसेल वाइपर, कैरेट के सहारे हुआ सफल रेस्क्यू एनसीसी बॉयज़ भर्ती में 49 कैडेट चयनित, फिजिकल और लिखित परीक्षा के बाद बनी मेरिट 40 अपराधों वाले हिस्ट्रीशीटर भीम पर ₹10 हजार का इनाम, पुलिस ने तेज की तलाश,पेट्रोल पंप काण्ड में भी ... रात की बारिश में खोलने पड़े सतपुड़ा के 7 गेट, झरने बह निकले बारिश में ढही दीवार ,दबने से मजदूर की मौत ।बैतूल में 93.4 mm बारिश घर में सो रहा था मासूम,जाने क्या हुआ चली गई जान? नजर आया था जहरीला सांप पर काटने के निशान नहीं मिले 5 लाख की चोरी का दूसरा आरोपी भी दबोचा, ₹10 हजार का इनामी निकला आदतन नकबजन लल्ली चौक का बदलेगा लुक, लगेगा क्लॉक टावर, नगर पालिका बिल्डिंग का पुराना स्वरूप संवरेगा बेंगलुरु से लौट रहे बिहारी युवक की ट्रेन में गई जान, जीआरपी ने किया था रेस्क्यू बैतूल: कोबरा से भी ज्यादा जहरीला कॉमन करैत मकान में निकला, सर्पमित्र ने सुरक्षित किया रेस्क्यू
Header Ad

पंजाब में हाहाकार, शराब पीने से 17 मौतें, CM मान ने कह डाली ये बड़ी बात

मजीठा विधानसभा क्षेत्र के गांवों में जहरीली शराब पीने से हुई 17 लोगों की मौत पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का पहला बयान सामने आया है। उन्होंने इस घटना को दर्दनाक बताते हुए कहा कि यह सिर्फ मौतें नहीं, बल्कि कत्ल हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा, “मजीठा के आसपास के कुछ गांवों में जहरीली शराब पीने से कई लोगों की मौत की दुखद खबर मिली है। मासूम लोगों के कातिलों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा, यह मौतें नहीं, हत्या हैं।”

सी.एम. मान ने आगे कहा कि इन दोषियों को कानून के तहत सख़्त से सख़्त सज़ा दी जाएगी, ताकि आगे कोई ऐसी हरकत करने की हिम्मत न करें। उन्होंने कहा कि वह परमात्मा से मृतकों की आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हैं और सरकार पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है। उन्हें हर संभव मदद दी जाएगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.