Logo
ब्रेकिंग
लल्ली चौक का बदलेगा लुक, लगेगा क्लॉक टावर, नगर पालिका बिल्डिंग का पुराना स्वरूप संवरेगा बेंगलुरु से लौट रहे बिहारी युवक की ट्रेन में गई जान, जीआरपी ने किया था रेस्क्यू बैतूल: कोबरा से भी ज्यादा जहरीला कॉमन करैत मकान में निकला, सर्पमित्र ने सुरक्षित किया रेस्क्यू बैतूल की महिला की चिट्ठी राष्ट्रपति भवन पहुंची, असम के CM को भेजा गया मामला... 2 साल बाद मिला पति का... MP News: आदिवासी छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी, आवास सहायता योजना से मिलेगी आर्थिक मदद कारगिल विजय दिवस 2026: देश आज मना रहा 27वां कारगिल विजय दिवस, वीर शहीदों को श्रद्धांजलि यूसीसी की जरूरत क्यों पड़ी, सरकार पहले बताए जनता की राय क्या है: उमंग सिंघार खाटू श्याम जा रहे बाइक सवारों को कार ने मारी टक्कर,वृद्धा की मौत, दो घायल 18 किमी पैदल चलकर कलेक्ट्रेट पहुंचे आदिवासी छात्र, अधीक्षक पर मारपीट और वसूली के आरोप रेगिस्तान में बसा इंजीनियरिंग का चमत्कार: 2200 साल पहले बिना नदी के कैसे बसा शहर ? आज भी वैज्ञानिक इ...
Header Ad

पंजाब के National Highway पर लगी ये पाबंदी, जारी हुई सख्त चेतावनी

फिल्लौर: फिल्लौर में नैशनल हाइवे पर खुले नाजायज शराब के ठेके को नगर कौंसिल ने खाली कर हटाया और चेतावनी दी कि दोबारा नाजायज कब्जा कर ठेका शुरू किया गया तो होगी कानूनी करवाई।

जानकारी अनुसार काफी दिनों से फिल्लौर के नैशनल हाइवे पर अवैध रूप से खुल रहे शराब के ठेके को हटाया गया। यह ठेका बार बार बंद करवाने के बाद फिल्लौर के कुछ व्यक्तियों की मिली भुगत से ठेकेदार अवैध रूप से ठेका फिर से शुरू कर रहे थे। आज फिल्लौर नगर कौंसिल द्वारा कार्रवाई की गई और बार बार इस अवैध रूप से खोले जा रहे शराब के ठेके को खाली कर वहां से हटा दिया गया। इस कार्रवाई के दौरान नगर कौंसिल के ई.ओ. ने सख्त चेतावनी दी है कि यदि भविष्य में इस स्थान पर दोबारा कब्जा किया गया या ठेका शुरू किया गया तो सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ई.ओ. ने यह भी कहा गया कि यह निर्माण कार्य बिना किसी अनुमति के नेशनल हाइवे पर किया गया था, जिससे आम जनता की आवाजाही को लगातार खतरा बना हुआ था।

यहां के लोगों ने इस ठेके के बारे में नगर कौंसिल में भी शिकायत की थी। लोगों ने कार्रवाई पर राहत जताई तथा नगर कौंसिल के निर्णय की सराहना की। नगर कौंसिल की टीम ने ठेके के अंदर से सामान बाहर निकाल कर कब्जे को हटाया और जगह को पूरी तरह से साफ किया। इस दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी को रोकने के लिए पुलिस भी मौजूद थी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.