Logo
ब्रेकिंग
फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ... Patna Mithila Colony Incident: दानापुर में खूनी संघर्ष, शादी से पहले सिपाही भाई ने की आत्महत्या, पुल... Delhi Demolition News: शालीमार बाग मैक्स अस्पताल रोड पर देर रात चला पीला पंजा; भारी पुलिस बल तैनात, ... Monsoon Update 2026: मॉनसून की विदाई के बीच बिगड़ेगा मौसम; मध्य प्रदेश, ओडिशा और पूर्वोत्तर में भारी...
Header Ad

दिल्ली में बीजेपी सांसदों ने खुद बदला अपने घर का पता, तुगलक लेन की जगह लिखवाया स्वामी विवेकानंद मार्ग

दिल्ली में बीजेपी सांसदों ने अपने घर का पता खुद ही बदल दिया है. घर के पते में ‘तुगलक लेन’ की जगह स्वामी विवेकानंद मार्ग लिखवा लिया है. यूपी के राज्यसभा सांसद डॉक्टर दिनेश शर्मा ने अपने 6, तुगलक लेन का नाम बदलकर 6, विवेकानंद मार्ग लिखवा दिया है. दिनेश शर्मा के घर के पास में ही सांसद कृष्णपाल गुर्जर का सरकारी आवास है. उन्होंने ने भी 8 तुगलक लेन का नाम बदलकर 8 स्वामी विवेकानंद मार्ग लिखवा लिया है. इसके अलावा और कई ऐसे नेता व अधिकारी हैं, जिन्होंने अपने घर का पता खुद ही बदल लिया है.

वाइस एडमिरल किरण देशमुख ने भी अपने सरकारी आवास का पता बदल लिया. उन्होंने अपने 4, तुगलक लेन का नाम बदलकर 4, विवेकानंद मार्ग लिखवा दिया है. हालांकि, सभी लोगों के पते में ब्रैकेट में ‘तुगलक लेन’ लिखा हुआ है.

दिल्ली में कई इलाकों के नाम बदलने की मांग

दिल्ली में 27 साल बाद बीजेपी की सरकार बनी है. इसके बाद शहर के कई इलाकों के नाम बदलने की मांग तेज हो गई है. बीजेपी विधायकों ने मुस्तफाबाद और नजफगढ़ जैसे इलाकों का नाम बदलने की मांग की है. मोहन सिंह बिष्ट ने मुस्तफाबाद का नाम बदलकर शिवपुरी या शिव विहार करने का प्रस्ताव रखा, जबकि नीलम पहलवान ने नजफगढ़ का नाम बदलकर नाहरगढ़ करने का प्रस्ताव रखा.

नीलम पहलवान ने विधानसभा में कहा कि 1857 के विद्रोह में राजा नाहर सिंह ने लड़ाई लड़ी और नजफगढ़ क्षेत्र को दिल्ली के क्षेत्र में शामिल किया. तत्कालीन सांसद प्रवेश वर्मा के माध्यम से कई प्रयासों के बावजूद, हमने नजफगढ़ का नाम बदलकर ‘नाहरगढ़’ करने की कोशिश की. मुझे उम्मीद है कि आप सभी इसमें हमारा समर्थन करेंगे.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.