Logo
ब्रेकिंग
रात की बारिश में खोलने पड़े सतपुड़ा के 7 गेट, झरने बह निकले बारिश में ढही दीवार ,दबने से मजदूर की मौत ।बैतूल में 93.4 mm बारिश घर में सो रहा था मासूम,जाने क्या हुआ चली गई जान? नजर आया था जहरीला सांप पर काटने के निशान नहीं मिले 5 लाख की चोरी का दूसरा आरोपी भी दबोचा, ₹10 हजार का इनामी निकला आदतन नकबजन लल्ली चौक का बदलेगा लुक, लगेगा क्लॉक टावर, नगर पालिका बिल्डिंग का पुराना स्वरूप संवरेगा बेंगलुरु से लौट रहे बिहारी युवक की ट्रेन में गई जान, जीआरपी ने किया था रेस्क्यू बैतूल: कोबरा से भी ज्यादा जहरीला कॉमन करैत मकान में निकला, सर्पमित्र ने सुरक्षित किया रेस्क्यू बैतूल की महिला की चिट्ठी राष्ट्रपति भवन पहुंची, असम के CM को भेजा गया मामला... 2 साल बाद मिला पति का... MP News: आदिवासी छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी, आवास सहायता योजना से मिलेगी आर्थिक मदद कारगिल विजय दिवस 2026: देश आज मना रहा 27वां कारगिल विजय दिवस, वीर शहीदों को श्रद्धांजलि
Header Ad

गांधी के परपोते तुषार निकालेंगे पदयात्रा, आखिर क्या है इसका मकसद, जानें पूरा कार्यक्रम

0

महात्मा गांधी के परपोते तुषार गांधी नफरत की राजनीति के खिलाफ आज से एक पैदल मार्च निकालने वाले हैं. यह मार्च 29 सितंबर को नागपुर से शुरू होगा. इसके साथ ही इसका समापन 2 अक्टूबर को वर्धा के सेवाग्राम आश्रम में किया जाएगा. इस यात्रा के पीछे की वजह संविधान और एकता के संदेश को मजबूत करना है, जिससे महात्मा गांधी के आदर्शों को जीवित रखा जा सके.

कहां से शुरू होने वाला है ये पैदल मार्च?

महात्मा गांधी के परपोते तुषार गांधी सोमवार यानी आज से ‘नफरत की राजनीति’ के खिलाफ ‘संविधान सत्याग्रह पदयात्रा’ शुरू करेंगे. यह पदयात्रा नागपुर स्थित दीक्षाभूमि से शुरू की जाएगी और दो अक्टूबर को वर्धा के सेवाग्राम आश्रम में समाप्त होगी. संविधान सत्याग्रह पदयात्रा के तहत रविवार को नागपुर में एक मशाल मार्च निकाला गया, जिसमें महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख हर्षवर्धन सपकाल भी शामिल हुए थे.

सपकाल ने रविवार को मशाल जुलूस के दौरान एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आरएसएस को गांधीवादी विचारों और संविधान को स्वीकार करना चाहिए और “नाथूराम गोडसे और मनुस्मृति को अलविदा” कहना चाहिए.

पैदल मार्च पर क्या बोले तुषार गांधी?

पैदल मार्च को लेकर तुषार गांधी ने कहा कि यह मार्च इस बात पर जोर देगा कि देश में महात्मा गांधी और संविधान की आवाजें जिंदा हैं. यह यात्रा नफरत की राजनीति के खिलाफ होगी. हम इसके जरिए एकता और शांति का संदेश लेकर चलेंगे.

मुख्यमंत्री खाली हाथ लौट आए- सपकाल

कांग्रेस अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने इस जुलूस के दौरान राज्य सरकार पर जमकर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि राज्य में भारी बारिश के कहर के बावजूद, बीजेपी के नेतृत्व वाली महायुति सरकार ने अभी तक केंद्र को कोई रिपोर्ट नहीं सौंपी है. यही वजह है कि मुख्यमंत्री खाली हाथ लौट आए हैं. सपकाल ने प्रभावित किसानों के लिए तत्काल और पर्याप्त सहायता की मांग की है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.