Logo
ब्रेकिंग
महदगांव के फोटोग्राफर युवक की सड़क हादसे में मौत, पेट्रोल लेने जाते समय अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर बैतूल: पांच मंदिरों में चोरी के आरोपी का हुलिया जारी, माता की चुनरी ओढ़कर वारदात करता आया नजर; पहचान... बैतूल में NSUI का प्रदर्शन: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का पुतला फूंका, राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार ... दो दिन पहले पानी में मिली लाश निकली हत्या: अवैध संबंधों के विवाद में गमछे से गला घोंटकर युवक की हत्य... बैतूल: अतिरिक्त यात्री भीड़ को देखते हुए नागपुर-दानापुर स्पेशल ट्रेन 3 अगस्त को चलेगी, बैतूल में तड़... वन क्षेत्र में अवैध कटाई और वन्यजीव का आवास नष्ट करने वाले 3 आरोपी गए जेल, वन विभाग ने 98.63 हजार रु... कल से हड़ताल पर रहेंगे जिले के 475 पटवारी, राजस्व सेवाएं होंगी प्रभावित बैतूल: एक ही रात में पांच मंदिरों में चोरी से सनसनी, घरों के दरवाजे बाहर से लॉक कर वारदात; सीसीटीवी ... बेटी को देखकर लौट रहे किसान की सड़क हादसे में मौत, साथी गंभीर; खेड़ी के पास अज्ञात ट्रक ने आल्टो को ... 15 दिन तक कुएं में फंसा रहा खतरनाक रसेल वाइपर, कैरेट के सहारे हुआ सफल रेस्क्यू
Header Ad

एकतरफा मोहब्बत में हुई ऐसी जलन, सब्जी बेचने वाले सनकी आशिक ने युवती को मार दी गोली… भिंड से अहमदाबाद आकर दिया वारदात को अंजाम

0

एकतरफा इश्क में कभी-कभी ऐसा लोग ऐसा कुछ कर बैठते हैं, जो उन्हें सलाखों के पीछे भेज देता है. गुजरात के अहमदाबाद से ऐसा ही एक मामला सामने आया है. मध्य प्रदेश के भिंड जिले में अरबाज खान ने एकतरफा मोहब्बत में 20 साल की युवती को गोली मार दी. वो भी सिर्फ इसलिए क्योंकि युवती की शादी कहीं और तय हो गई थी. जब से युवक ने युवती की सगाई की खबर सुनी थी वो तभी से गुस्से में था.

युवक ने 28000 रुपये की पिस्टल खरीदी. फिर भिंड से अहमदाबाद आया. यहां उसने युवती को गोली मार दी. युवती का फिलहाल अस्पताल में इलाज चल रहा है. वहीं, युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. नारोल पुलिस ने उस पर हत्या की कोशिश, घर में जबरन घुसने और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है.

जानकारी के मुताबिक, अरबाज उस युवती को पिछले 5 साल से जानता था. युवती हाल फिलहाल में ही अहमदाबाद शिफ्ट हुई थी. अरबाज उसे जान से मार डालने के इरादे से ही भिंड से अहमदाबाद पहुंचा था.

एक ही समुदाय से ताल्लुक रखते हैं दोनों

पुलिस ने बताया- अरबाज और पीड़ित युवती, दोनों एक ही समुदाय से ताल्लुक रखते हैं. यही नहीं, भिंड में दोनों एक ही गांव में रहते थे. मगर बाद में सगाई के बाद युवती गुजरात आकर रहने लगी थी. आरोपी मंगलवार को नारोल आया था, जहां युवती रहती थी. वह जबरन युवती के घर पर घुस आया. फिर उसे गोली मार दी. जांच के दौरान यह बात सामने आई है कि युवक ने 12 दिन पहले ही एक व्यक्ति से पिस्टल खरीदी थी. उसने पिस्टल 28,000 रुपए में खरीदी थी. पिस्टल जिससे खरीदी वो उसी के गांव का रहने वाला है.

सब्जी बेचने का काम करता है आरोपी

पुलिस को आरोपी ने बताया- मैंने 12वीं तक पढ़ाई की है. साथ ही सब्जी बेचने का काम करता हूं. पुलिस को शक है कि उसका जुनून एकतरफा था. फिलहाल पीड़िता के होश में आने का इंतजार है. उसके बयान से ही यह साफ हो पाएगा कि क्या वह पहले भी उत्पीड़न करता रहा है, जिसकी वजह से वह अहमदाबाद शिफ्ट हुई थी. या मसला कुछ और ही है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.