Logo
ब्रेकिंग
13 फरवरी को सारणी में लगेगा रोजगार मेला, 9 कंपनियां करेंगी भर्ती, 775 से अधिक पदों पर मौका नागपुर एम्स में चार साल के हर्ष की मौत, कोल्ड्रिफ कफ सिरप कांड का था पीड़ित, चार माह से ICU में चल र... लोकायुक्त ट्रैप में फंसे बैतूल नायब तहसीलदार के रीडर को चार साल की सजा ई-साइकिल की बैटरी में धमाका, दिव्यांग युवक जिंदा जला महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजीत पवार की विमान हादसे में मौत, बारामती में हुआ हादसा एसआईआर–2026 में बैतूल को बड़ी उपलब्धि, कलेक्टर नरेन्द्र सूर्यवंशी को राज्यपाल ने किया सम्मानित बैतूल के लिए गर्व का क्षण — मोहन नागर को मिलेगा पद्मश्री सम्मान बैतूल में भीषण सड़क हादसा: स्कॉर्पियो ने भूतपूर्व सैनिक और भतीजे को मारी टक्कर, दोनों की हालत गंभीर,... डेढ़ करोड़ के छात्रवृत्ति घोटाले का तीसरा आरोपी प्रकाश बंजारे गिरफ्तार, दो पहले ही पकड़े जा चुके भैंसदेही में बड़ा हादसा: स्कूल बस और तूफान की टक्कर में छात्रा की मौत, 11 बच्चे घायल
Header Ad

अधेड़ व्यक्ति का कारनामा कर देगा हैरान, नाबालिग लड़की को…

3 दिन पहले माली गंज स्थित सिल्क स्टोर में काम करने वाला एक व्यक्ति वहां काम कर रही नाबालिग लड़की को बहला फुसला कर अगवा कर भगा ले गया। आरोपी 2 साल से नबालिग लड़की के साथ जिस्मानी रिश्ते बना रहा था। लड़की के घर से गायब होने पर पिता ने थाना कोतवाली की पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आरोपी को जगराओं स्थित उसके किराये के घर से काबू कर लिया है। आरोपी की पहचान सुमेल निवासी मलकपुरी जगराओं के रुप में हुई है।

लड़की के पिता ने बताया कि उसकी 17 वर्षीय बेटी माली गंज स्थित नीलकंठ सिल्क सेटोर में हैल्पर का काम करती है। 14 फरवरी को उसकी बेटी काम पर गई परंतु रात को घर नही लौटी। छानबीन करने पर पता चला कि स्टोर में काम करने वाला आरोपी सुमेल  (43) उसकी बेटी पर बुरी नजर रखता था। करीब 2 साल से वह उसकी बेटी का शारीरिक शोषण कर रहा था। तब उसकी बेटी की उम्र मात्र 15 वर्ष थी।

जांच अधिकारी बलजिन्द्र सिंह ने बताया कि आरोपी सुमेल की लड़की के साथ 2 साल से दोस्ती थी जो कि बहला फुसला कर लड़की का शारीरिक शोषण करता था। गत रात्रि लड़की जब घर नही लौटी तो परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आरोपी को जगराओं इलाके स्तित उसके घर से काबू कर लिया है। लड़की को माता पिता के हवाले किया गया है। फिलहाल आरोपी सुमेल के खिलाफ लड़की को बहला-फुसला कर अगवा करने के आरोप में केस दर्ज किया है। लड़की का मेडीकल करवाने के बाद आरोपी के खिलाफ पोस्को एक्ट सहित दुष्कर्म की धारा जोड़ी जाएगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.