Logo
ब्रेकिंग
VIDEO :Fire 🔥 on highway बैतूल भोपाल हाइवे पर ट्राला पलटा,लगी आग The court's decision शादी में चाकू बाजी में हुई हत्या के दोषियों को उम्रकैद अंतर्राज्यीय बाइक चोर पकड़ाया, भैंसदेही पुलिस ने जंगल में छिपाकर रखी बाइकें बरामद भाजपा नेता की जमीन नपवाने गए राजस्व, पुलिस अमले पर हमला बैतूल में हेलमेट चेकिंग अभियान: 14 कर्मचारियों पर जुर्माना, प्रशासन की सख्ती बढ़ी शनिवार बैतूल आयेंगे सीएम मोहन यादव,सुरभि खण्डेलवाल को अर्पित करेंगे श्रद्धा सुमन India Heatwave Alert: कई राज्यों में 40°C पार, IMD की बड़ी चेतावनी चार साल की जैनब ने रखा रोजा। आत्मसंयम,सब्र,अनुशासन का दिया संदेश धुरंधर का दूसरा वर्जन इसी महीने होगा रिलीज, रणवीर नजर आएंगे अंडर कव्हर एजेंट सांझवीर टाईम्स के प्रतिष्ठा अलंकरण समारोह में जिले की 22 विभूतियां सम्मानित
Header Ad

सरकारी अस्पताल में ‘शपथ’ के नाम पर रिश्वत! गुना के डॉक्टर ने मरीज से मांगी ₹1100 और ‘मां की कसम’, वीडियो वायरल

0

मध्य प्रदेश के गुना जिले से डॉक्टर की शर्मनाक करतूत सामने आई है. यहां एक मरीज इलाज करवाने पहुंचा. मगर उसके साथ जो कुछ भी यहां हुआ, वो उसे वो ताउम्र याद रखेगा. डॉक्टर ने उससे न केवल सरेआम रिश्वत मांगी. बल्कि, मरीज के साथ बदसलूकी की. बोला- 1100 रुपये दो. तभी इलाज होगा.

जानकारी के मुताबिक, एमएलसी कराने पहुंचे राज खटीक नामक युवक से डॉक्टर ने खुलकर 1100 रुपये की रिश्वत मांग ली. जब राज खटीक ने विरोध किया और इस पूरे मामले का वीडियो बनाना शुरू किया, तो डॉक्टर आगबबूला हो गया. फिर पत्रकार से भी बदतमीजी करने लगा.

मरीज और उसके परिजनों का आरोप है कि डॉक्टर की इस हरकत से अस्पताल में हंगामा खड़ा हो गया. सरकारी डाक्टर की यह हरकत न सिर्फ नैतिकता के खिलाफ है, बल्कि सरकारी सेवा की गरिमा को भी कलंकित करती है.

मरीज ने वीडियो भी बनाया

राज खटीक का कहना की मैं एमएलसी कराने गया था. मैंने उनसे कहा कि मेरा हाथ फूल गया है. छोटी उंगली में फ्रैक्चर लग रहा है. उंगली हिल नहीं पा रही. तो डॉक्टर इसकी एवज में मुझसे रिश्वत मांगने लगा. मैंने कहा कि आप एक्स-रे करवा दीजए. तो डॉक्टर ने मुझसे कहा- खा मां की कसम. नहीं तो 1100 रुपये दे. मैंने वीडियो बनाया तो वो भड़क गया. वो मुझसे और मेरे साथ आए पत्रकार से बदतमीजी करने लगा. मरीज ने बाद में एक वीडियो भी बनाया. उसमे हाथ दिखाया, जो काफी फूला हुआ दिख रहा था. वीडियो में मरीज ने डॉक्टर की करतूत बताई.

डॉक्टर के खिलाफ एक्शन की मांग

मरीज बोला- इस मामले में स्वास्थ्य विभाग को तुरंत जांच कर डॉक्टर पर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए. सरकारी अस्पतालों में मरीजों से इस तरह पैसे मांगना भ्रष्टाचार और गुंडागर्दी की खुली मिसाल है. क्या गुना के सरकारी अस्पतालों में मरीजों की जिंदगी से ऐसे ही खेला जाएगा? क्या भ्रष्ट डॉक्टरों पर प्रशासन कड़ी कार्रवाई करेगा?

Leave A Reply

Your email address will not be published.