Logo
ब्रेकिंग
सांझवीर टाईम्स के प्रतिष्ठा अलंकरण समारोह में जिले की 22 विभूतियां सम्मानित आर डी कोचिंग के विद्यार्थियों ने जे ई ई मैंस में हासिल की उत्कृष्ट सफलता, 99.68 परसेंटाइल हासिल कर स... Live: एमपी विधानसभा में बजट पेश कर रहे वित्त मंत्री देवड़ा, जानिए किसको क्या मिला नई दिल्ली से ताम्रम जा रही GT एक्सप्रेस के पार्सल वैन में लगी आग, बड़ा हादसा टला 13 फरवरी को सारणी में लगेगा रोजगार मेला, 9 कंपनियां करेंगी भर्ती, 775 से अधिक पदों पर मौका नागपुर एम्स में चार साल के हर्ष की मौत, कोल्ड्रिफ कफ सिरप कांड का था पीड़ित, चार माह से ICU में चल र... लोकायुक्त ट्रैप में फंसे बैतूल नायब तहसीलदार के रीडर को चार साल की सजा ई-साइकिल की बैटरी में धमाका, दिव्यांग युवक जिंदा जला महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजीत पवार की विमान हादसे में मौत, बारामती में हुआ हादसा एसआईआर–2026 में बैतूल को बड़ी उपलब्धि, कलेक्टर नरेन्द्र सूर्यवंशी को राज्यपाल ने किया सम्मानित
Header Ad

महिला क्रिकेट से चल रहा था ऑनलाइन सट्टा, पुलिस ने किया भंडाफोड़… एक आरोपी गिरफ्त में

मध्य प्रदेश के इंदौर के राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र के बिजलपुर इलाके में महिला क्रिकेट के बहाने ऑनलाइन सट्टा खेला जा रहा था. यह सट्टा 1X नामक एप के माध्यम से संचालित किया जा रहा था. इसका खुलासा इंदौर पुलिस ने किया है. सर्च वारंट लेने के बाद पुलिस ने टर्फ ग्राउंड पर दबिश देकर इस पूरे रैकेट का पर्दाफाश किया

पुलिस ने दिल्ली के रहने वाले अनुराग नामक युवक को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने बताया कि अनुराग नाम का शख्स ही इस सट्टा एप का संचालन कर रहा था. साथ ही इस मामले में एक और युवक सिद्धार्थ राय का नाम भी सामने आया है. पुलिस फिलहाल सिद्धार्थ राय को तलाश कर रही है. बताया जा रहा है कि महिला क्रिकेट मैच का लाइव प्रसारण यूट्यूब पर किया जाता था, जिससे लोगों को भ्रमित कर सट्टा लगाया जा रहा था.

एडिशनल डीसीपी आलोक शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को इस पूरे सट्टा नेटवर्क की जानकारी गुप्त रूप से मिली थी. इसके बाद राजेंद्र नगर पुलिस ने योजना बनाकर कार्यवाही की. शुरुआती जांच में सामने आया है कि यह सट्टा नेटवर्क काफी समय से सक्रिय था और इसमें कई लोग जुड़े हो सकते हैं.

35 हजार नकद बरामद

पुलिस को घटनास्थल से 35 हजार रुपये नकद, कई मोबाइल फोन, लैपटॉप और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण मिले हैं. पुलिस ने पूरे सामान को जब्त कर लिया गया है. फिलहाल पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि क्या इस पूरे खेल में भाग लेने वाली महिलाओं को भी इस सट्टेबाजी की जानकारी थी या वे अनजान थीं. इंदौर में तेजी से बढ़ते ऑनलाइन अपराधों के बीच यह मामला पुलिस के लिए एक बड़ी सफलता माना जा रहा है. पुलिस अब इस पूरे रैकेट की तह तक जाने और अन्य आरोपियों को पकड़ने में जुटी है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.