Logo
ब्रेकिंग
रात की बारिश में खोलने पड़े सतपुड़ा के 7 गेट, झरने बह निकले बारिश में ढही दीवार ,दबने से मजदूर की मौत ।बैतूल में 93.4 mm बारिश घर में सो रहा था मासूम,जाने क्या हुआ चली गई जान? नजर आया था जहरीला सांप पर काटने के निशान नहीं मिले 5 लाख की चोरी का दूसरा आरोपी भी दबोचा, ₹10 हजार का इनामी निकला आदतन नकबजन लल्ली चौक का बदलेगा लुक, लगेगा क्लॉक टावर, नगर पालिका बिल्डिंग का पुराना स्वरूप संवरेगा बेंगलुरु से लौट रहे बिहारी युवक की ट्रेन में गई जान, जीआरपी ने किया था रेस्क्यू बैतूल: कोबरा से भी ज्यादा जहरीला कॉमन करैत मकान में निकला, सर्पमित्र ने सुरक्षित किया रेस्क्यू बैतूल की महिला की चिट्ठी राष्ट्रपति भवन पहुंची, असम के CM को भेजा गया मामला... 2 साल बाद मिला पति का... MP News: आदिवासी छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी, आवास सहायता योजना से मिलेगी आर्थिक मदद कारगिल विजय दिवस 2026: देश आज मना रहा 27वां कारगिल विजय दिवस, वीर शहीदों को श्रद्धांजलि
Header Ad

सारणी पुलिस ने चार कांग्रेस नेताओं को किया गिरफ्तार, 2021 के आंदोलन का मामला,दो जेल गए

0

बैतूल। सारणी पुलिस ने गुरुवार को चार कांग्रेस नेताओं को आमला से गिरफ्तार किया है। इन पर साल 2021 में हुए एक आंदोलन के दौरान बलवा, रास्ता रोकने और पुतला दहन (आगजनी) करने का आरोप है। उस समय कांग्रेस नेताओं ने तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का पुतला दहन किया था।

 

इस प्रकरण में पहले से ही सारणी नगरपालिका के नेता प्रतिपक्ष पिंटिश नागले और विजय उपराले जेल में हैं।

 

मामले में जेएमएफसी कोर्ट बैतूल द्वारा कुल 13 कांग्रेस नेताओं के खिलाफ स्थायी वारंट जारी किए गए थे, क्योंकि ये नेता अदालत में पेश नहीं हो रहे थे। पुलिस ने इनके खिलाफ धारा 147 (बलवा), 341 (रास्ता रोकना) और 285 (आगजनी) के तहत अपराध दर्ज किया था तथा चालान भी कोर्ट में प्रस्तुत कर दिया गया था।

 

अदालत की तारीखों पर अनुपस्थित रहने और जमानत नहीं कराने के कारण कोर्ट ने सभी के खिलाफ स्थायी गिरफ्तारी वारंट जारी किए थे।

 

आज सारणी पुलिस ने आमला पुलिस की मदद से इलियास खान, वसीम, बटेश्वर भारती और विजय उपराले को गिरफ्तार किया।

 

इस मामले में पुलिस ने पहले इलियास खान, किशोर चौहान, नरेंद्र वाडिवा, भूषण कांति, शमशेर आलम, पिंटिश नागले, बटेश्वर भारती, सीएम बेले, विजय उपराले, वसीम, भगवान जावरे, भोला कांति और राफे बक्स के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी।

 

दो दिन पहले पिंटिश नागले को एक धरने के दौरान गिरफ्तार किया गया था, जिन्हें अब तक जमानत नहीं मिली है। वहीं विजय उपराले का आज जेल वारंट जारी हुआ, जिसके बाद उन्हें भी जेल भेज दिया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.