Logo
ब्रेकिंग
VIDEO :Fire 🔥 on highway बैतूल भोपाल हाइवे पर ट्राला पलटा,लगी आग The court's decision शादी में चाकू बाजी में हुई हत्या के दोषियों को उम्रकैद अंतर्राज्यीय बाइक चोर पकड़ाया, भैंसदेही पुलिस ने जंगल में छिपाकर रखी बाइकें बरामद भाजपा नेता की जमीन नपवाने गए राजस्व, पुलिस अमले पर हमला बैतूल में हेलमेट चेकिंग अभियान: 14 कर्मचारियों पर जुर्माना, प्रशासन की सख्ती बढ़ी शनिवार बैतूल आयेंगे सीएम मोहन यादव,सुरभि खण्डेलवाल को अर्पित करेंगे श्रद्धा सुमन India Heatwave Alert: कई राज्यों में 40°C पार, IMD की बड़ी चेतावनी चार साल की जैनब ने रखा रोजा। आत्मसंयम,सब्र,अनुशासन का दिया संदेश धुरंधर का दूसरा वर्जन इसी महीने होगा रिलीज, रणवीर नजर आएंगे अंडर कव्हर एजेंट सांझवीर टाईम्स के प्रतिष्ठा अलंकरण समारोह में जिले की 22 विभूतियां सम्मानित
Header Ad

भोपाल में हिट एंड रन, महिला बैंक मैनेजर की दर्दनाक मौत..

भोपाल।  मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के अयोध्या नगर थाना क्षेत्र से हिट एंड रन का मामला सामने आया है। यहां एक नाबालिग स्कॉर्पियो चालक ने स्कूटी सवार बैंक मैनेजर को जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें एचडीएफसी बैंक की मैनेजर अमृता ओमकार की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब अमृता ऑफिस जा रही थीं। इस हादसे के बाद अमृता की चार साल की बेटी और पति पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ है। वह एचडीएफसी बैंक शक्ति नगर ब्रांच में मैनेजर थीं। अब मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक यह हादसा अयोध्या नगर के नरेला शंकरी जोड़ पर हुआ।

सुबह अपने समय से 40 वर्षीय बैंक मैनेजर अमृता पति अमित ओमकार स्कूटी से ऑफिस जाने के लिए निकली थीं। इस दौरान अयोध्या नरेला शंकरी जोड़ पर सामने से आ रही स्कॉर्पियो ने स्कूटी को सामने से टक्कर मार दी। दोनों वाहनों की भिड़ंत के बाद घटनास्थल पर पहुंचे लोगों ने घायल बैंक मैनेजर को अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एक नाबालिग तेज रफ्तार स्कॉर्पियो भगा रहा था, टक्कर मारने के बाद लोगों ने उसे घटनास्थल पर ही पकड़ा और उसे पुलिस के हवाले किया है। जानकारी के अनुसार आरोपी नाबालिग बड़े प्रॉपर्टी डीलर का बेटा है। फिलहाल पुलिस ने हादसे वाले स्कॉर्पियो वाहन को कब्जे में लेकर थाने में खड़ा किया है, पुलिस ने मामले में जांच तेज कर दी है। वहीं एडिशनल डीसीपी महावीर सिंह मुजाल्दे ने बताया कि नाबालिक के साथ ही स्कॉर्पियो मलिक और इसके ड्राइवर को भी आरोपी बनाया गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.