Logo
ब्रेकिंग
VIDEO :Fire 🔥 on highway बैतूल भोपाल हाइवे पर ट्राला पलटा,लगी आग The court's decision शादी में चाकू बाजी में हुई हत्या के दोषियों को उम्रकैद अंतर्राज्यीय बाइक चोर पकड़ाया, भैंसदेही पुलिस ने जंगल में छिपाकर रखी बाइकें बरामद भाजपा नेता की जमीन नपवाने गए राजस्व, पुलिस अमले पर हमला बैतूल में हेलमेट चेकिंग अभियान: 14 कर्मचारियों पर जुर्माना, प्रशासन की सख्ती बढ़ी शनिवार बैतूल आयेंगे सीएम मोहन यादव,सुरभि खण्डेलवाल को अर्पित करेंगे श्रद्धा सुमन India Heatwave Alert: कई राज्यों में 40°C पार, IMD की बड़ी चेतावनी चार साल की जैनब ने रखा रोजा। आत्मसंयम,सब्र,अनुशासन का दिया संदेश धुरंधर का दूसरा वर्जन इसी महीने होगा रिलीज, रणवीर नजर आएंगे अंडर कव्हर एजेंट सांझवीर टाईम्स के प्रतिष्ठा अलंकरण समारोह में जिले की 22 विभूतियां सम्मानित
Header Ad

भोपाल में चाकू मारकर युवक की हत्या, किन्नर और उसके साथियों पर जान लेने का आरोप

भोपाल। तलैया थाना इलाके के बकरा मार्केट में रविवार सुबह एक युवक की नृशंस हत्या कर दी गई। उसके शरीर पर चाकू के कई घाव मिले हैं। इस मामले में एक आदतन अपराधी किन्नर का भी नाम सामने आ रहा है।

तलैया थाना प्रभारी चतुर्भुज राठौर ने बताया कि बरखेड़ी निवासी 22 वर्षीय आदिल नाम के युवक का काजल बंबईया नाम के किन्नर से पुराना विवाद चल रहा था। सुबह आठ बजे मोहम्मदी मस्जिद के पास बकरा मार्केट की गली में कुछ लोगों ने आदिल पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए।

गंभीर रूप से घायल आदिल को हमीदिया अस्पताल पहुंचाया गया। वहां चेक करने के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। वारदात के बाद आरोपित फरार हो गए। टीआई राठौर के मुताबिक इस वारदात में किन्नर काजल और उसके साथियों का नाम सामने आ रहा है।

काजल के खिलाफ शहर के विभिन्न थानों में कई मामले पूर्व से दर्ज हैं। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी के फुटेज देख रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.