Logo
ब्रेकिंग
सांझवीर टाईम्स के प्रतिष्ठा अलंकरण समारोह में जिले की 22 विभूतियां सम्मानित आर डी कोचिंग के विद्यार्थियों ने जे ई ई मैंस में हासिल की उत्कृष्ट सफलता, 99.68 परसेंटाइल हासिल कर स... Live: एमपी विधानसभा में बजट पेश कर रहे वित्त मंत्री देवड़ा, जानिए किसको क्या मिला नई दिल्ली से ताम्रम जा रही GT एक्सप्रेस के पार्सल वैन में लगी आग, बड़ा हादसा टला 13 फरवरी को सारणी में लगेगा रोजगार मेला, 9 कंपनियां करेंगी भर्ती, 775 से अधिक पदों पर मौका नागपुर एम्स में चार साल के हर्ष की मौत, कोल्ड्रिफ कफ सिरप कांड का था पीड़ित, चार माह से ICU में चल र... लोकायुक्त ट्रैप में फंसे बैतूल नायब तहसीलदार के रीडर को चार साल की सजा ई-साइकिल की बैटरी में धमाका, दिव्यांग युवक जिंदा जला महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजीत पवार की विमान हादसे में मौत, बारामती में हुआ हादसा एसआईआर–2026 में बैतूल को बड़ी उपलब्धि, कलेक्टर नरेन्द्र सूर्यवंशी को राज्यपाल ने किया सम्मानित
Header Ad

बेहद दर्दनाक! घर के बाहर सो रहे गरीब परिवार को कंटेनर ने रौंदा, 2 साल के मासूम की मौत, मां घायल

इंदौर: इंदौर के लसुड़िया थाना क्षेत्र में देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। जहां रिवर्स ले रहे कंटेनर की चपेट में आकर दो साल की मासूम की मौत हो गई, जबकि उसे बचाने के चक्कर में मां भी घायल हो गई। दरअसल पूरी घटना इंदौर के लसुड़िया थाना क्षेत्र के देवास नाका न्यू लोहा मंडी की है। जहां एक गरीब परिवार मजदूरी कर अपने घर पहुंचा था और खाना खा कर अपने घर के बाहर सो रहा था। मगर गरीब परिवार को क्या मालूम था कि उसके बच्चे की मौत हो जाएगी।

वही दो साल का विकास अपने घर के बाहर सो रहा था। उसी दौरान एक कंटेनर द्वारा रिवर्स लेने के दौरान बच्चे को अपनी चपेट में ले लिया। बच्चे को बचाने में मां प्रेमबाई भी हादसे का शिकार हो गई। इस हादसे में मासूम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मां को घायल हालत में इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। बहरहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मासूम के शव को एमवाय हॉस्पिटल भिजवाकर कंटेनर क्रमांक डीडी 03 पी9265 को जब्त कर लिया है लेकीन चालक मौके से फरार हो गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.