Logo
ब्रेकिंग
फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ... Patna Mithila Colony Incident: दानापुर में खूनी संघर्ष, शादी से पहले सिपाही भाई ने की आत्महत्या, पुल... Delhi Demolition News: शालीमार बाग मैक्स अस्पताल रोड पर देर रात चला पीला पंजा; भारी पुलिस बल तैनात, ... Monsoon Update 2026: मॉनसून की विदाई के बीच बिगड़ेगा मौसम; मध्य प्रदेश, ओडिशा और पूर्वोत्तर में भारी...
Header Ad

बैतूल के मेडिकल स्टूडेंट की ग्वालियर में मौत,हॉस्टल के फर्स्ट फ्लोर से गिरा?

0

ग्वालियर के रविशंकर हॉस्टल में फर्स्ट फ्लोर से संदिग्ध हालात में गिरकर एक 21 वर्षीय मेडिकल स्टूडेंट की मौत हो गई। मृतक छात्र की पहचान बैतूल के रानीपुर निवासी यशराज के रूप हुई है।उसका पीएम करवाया गया है।

 

 

 

बताया जा रहा है कि घटना के समय छात्र का रूम पार्टनर अंदर था और यह नीचे ग्राउंड फ्लोर पर जा गिरा और उसे पता भी नहीं लगा।नीचे ड्यूटी पर तैनात गार्ड्स ने आवाज सुनी तो वह पोर्च की तरफ पहुंचे। तत्काल वार्डन व अन्य स्टूडेंट को सूचना दी। घायल मेडिकल स्टूडेंट को सोमवार रात 10 बजे जेएएच के ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंचे, जहां उसने इंटरनल इंजरी के चलते रात 12.55 बजे दम तोड़ दिया।

 

जबकि मेडिकल स्टूडेंट की बहन ने सवाल उठाए हैं कि जब वह ऊपर से गिरा तो खून क्यों नहीं निकला। घटना मेडिकल कॉलेज के रविशंकर हॉस्टल में सोमवार रात की है। मृतक MBBS स्टूडेंट अभी एक महीने पहले ही ग्वालियर आया था। वह मूल रूप बैतूल का रहने वाला है। पुलिस ने परिजन को सूचना दे दी है और वह ग्वालियर पहुंच गए हैं। पुलिस रैगिंग के एंगल पर भी मामले की जांच कर रही है, लेकिन अभी कहीं से कोई पुष्टि नहीं है।

 

झांसी रोड थाना प्रभारी शक्ति सिंह यादव का कहना है कि एक मेडिकल स्टूडेंट की मौत हुई है। उसको ऊंचाई से गिरना बता रहे हैं। हम हर एंगल पर मामले की जांच कर रहे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.