
मध्य प्रदेश के भोपाल से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां पेड़ काटने पर पूरी कॉलोनी हत्या का मामला दर्ज कराने पहुंच गई. पूरी कॉलोनी के लोग पेड़ काटने वाले के खिलाफ FIR दर्ज कराने थाने पहुंच गई और हत्या का केस दर्ज कराने की मांग करने लगे. लोगों ने पेड़ काटे जाने पर हंगामा खड़ा कर दिया. कॉलोनी वाले इस पेड़ की देखभाल करते थे.
ये मामला भोपाल के बागमुगालिया एक्सटेंशन कॉलोनी का है. यहां 4 साल पहले पीपल का एक पौधा लगाया गया था. कॉलोनी के रहने वाले लोग ही उस पीपल के पौधे की देखभाल करते आ रहे थे. अब जब ये पौधा पेड़ बन रहा था, तभी किसी ने इस पीपल के पेड़ को काट दिया. जब लोगों ने पीपल का पेड़ कटा हुआ देखा तो हंगामा खड़ा हो गया. कॉलोनी के लोगों के अंदर पेड़ काटे जाने पर आक्रोश है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.