Logo
ब्रेकिंग
टीईटी निरस्त कराने की मांग: बैतूल में महिला शिक्षिकाओं ने हेमंत खंडेलवाल को राखी बांधकर सौंपा ज्ञापन परिसीमन पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने PM मोदी को लिखा पत्र: सर्वदलीय बैठक की मांग दोहराई नेपाल के हिमालयी सीमावर्ती क्षेत्र में प्रलयंकारी बाढ़: 300 से अधिक भारतीय लापता, रेस्क्यू ऑपरेशन जा... ₹200 जुर्माने वाले मामले में 12 साल की देरी: मंडी कोर्ट ने पुलिस का चालान किया खारिज, आरोपी बरी कानपुर के नत्थापुरवा गांव में गिरा 4-सीटर ट्विन-इंजन विमान; ट्रेनर सचिन भाटिया और ट्रेनी अभिषेक की म... राहुल गांधी के दबाव में बैकफुट पर मोदी सरकार? कांग्रेस जनता के बीच ले जाएगी ये 5 बड़े मुद्दे, प्रचार... धमतरी: 10 साल से बिस्तर पर जिंदगी काट रहे शशिकांत ने मांगी इच्छामृत्यु; हमले की CBI जांच और इलाज की ... उत्तर प्रदेश सर्किल रेट लिस्ट 2026: 9 साल बाद बदलने जा रहे हैं प्रॉपर्टी के सरकारी रेट, जेवर एयरपोर्... झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: असिस्टेंट पब्लिक प्रॉसिक्यूटर परीक्षा पर रोक से इनकार, सरकार से 2 हफ्... गोरखपुर में पति-पत्नी के झगड़े से 1000 घरों की बिजली गुल: गुस्से में 11 KV हाईटेंशन तार पर फेंके कपड...
Header Ad

Pakistan ने Golden Temple को बनाया निशाना! भारतीय सेना ने किया खुलासा

भारत और पाकिस्तान के बीच हाल ही में पैदा हुए जंग जैसे हालात के बीच जहां दोनों देशों ने बड़ी सैन्य कार्रवाई की, वहीं अब भारतीय सेना ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। सेना द्वारा जारी एक वीडियो में बताया गया है कि पाकिस्तान ने युद्ध के दौरान कई बार अमृतसर स्थित श्री दरबार साहिब को निशाना बनाने की कोशिश की गई।

जानकारी देते हुए मेजर जनरल कार्तिक सी. शेषाद्रि  ने बताया कि भारतीय सेना को पहले से ही पाकिस्तान की नापाक मंशाओं का अंदाजा था, इसी कारण हमने अपने एयर डिफेंस सिस्टम को पहले से ही तैयार रखा हुआ था। हमें यह आभास था कि पाकिस्तान हमारे आम नागरिकों और धार्मिक स्थलों को निशाना बनाने से भी पीछे नहीं हटेगा, जिनमें श्री हरिमंदिर साहिब (दरबार साहिब) सबसे प्रमुख है। उन्होंने आगे बताया कि 8 मई की सुबह, जब अभी अंधेरा था, पाकिस्तान ने कई मिसाइलें और ड्रोन छोड़े, जिनका निशाना श्री हरिमंदिर साहिब था। लेकिन भारतीय एयर डिफेंस सिस्टम ने इन सभी को पूरी तरह से नष्ट कर दिया और श्री हरिमंदिर साहिब को एक खरोंच तक नहीं आने दी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.