Logo
ब्रेकिंग
नागपुर एम्स में चार साल के हर्ष की मौत, कोल्ड्रिफ कफ सिरप कांड का था पीड़ित, चार माह से ICU में चल र... लोकायुक्त ट्रैप में फंसे बैतूल नायब तहसीलदार के रीडर को चार साल की सजा ई-साइकिल की बैटरी में धमाका, दिव्यांग युवक जिंदा जला महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजीत पवार की विमान हादसे में मौत, बारामती में हुआ हादसा एसआईआर–2026 में बैतूल को बड़ी उपलब्धि, कलेक्टर नरेन्द्र सूर्यवंशी को राज्यपाल ने किया सम्मानित बैतूल के लिए गर्व का क्षण — मोहन नागर को मिलेगा पद्मश्री सम्मान बैतूल में भीषण सड़क हादसा: स्कॉर्पियो ने भूतपूर्व सैनिक और भतीजे को मारी टक्कर, दोनों की हालत गंभीर,... डेढ़ करोड़ के छात्रवृत्ति घोटाले का तीसरा आरोपी प्रकाश बंजारे गिरफ्तार, दो पहले ही पकड़े जा चुके भैंसदेही में बड़ा हादसा: स्कूल बस और तूफान की टक्कर में छात्रा की मौत, 11 बच्चे घायल नो पार्किंग में बाइक खड़ी करने पर आरपीएफ ने लगाई जैमर — शराबी युवक ने गुस्से में बाइक को लगाई आग, स्...
Header Ad

पुलिस भर्ती के लिए आई प्रेग्नेंट महिला, दौड़ते-दौड़ते रुकी… बोली- सर, पांच महीने बाद दीजिए मौका

उत्तर प्रदेश के कानपुर से अजब-गजब मामला सामने आया है. यहां पुलिस भर्ती के दौरान एक प्रेग्नेंट महिला पहुंची. जैसे ही दौड़ का कंपीटिशन शुरू हुआ, महिला भी दौड़ने लगी. लेकिन बीच में ही रुक गई. फिर उसने पुलिस अधिकारियों से आवेदन किया कि वो अभी चार महीने की प्रेग्नेंट है. दौड़ नहीं पा रही. इसलिए उसे पांच महीने बाद दोबारा मौका दिया जाए. महिला को इस बात के लिए स्वीकृति भी मिल गई है.

जानकारी के मुताबिक, पुलिस भर्ती के लिए 37वीं वाहिनी पीएसी मैदान में दौड़ चल रही है. प्रक्रिया 10 फरवरी से शुरू होकर 27 तक चलनी है. ऐसे में कुछ महिला और पुरुष अभ्यर्थी ऐसे भी हैं, जिन्होंने दी गई तिथि के बजाय कुछ और समय मांगा है. इनमें से दो महिला अभ्यर्थियों के आवेदन रोचक हैं. एक महिला अभ्यर्थी जहां चार माह की गर्भवती है. वहीं दूसरी को कुछ ही समय पूर्व ऑपरेशन से बच्चा हुआ है.

सामाजिक प्रतिष्ठा को देखते हुए इनके नाम नहीं दिए जा रहे हैं. इन दोनों ने ही भविष्य में दौड़ कराने के लिए वक्त मांगा है. इसके साथ ही 21 युवक भी हैं जिन्होंने मेडिकल ग्राउंड पर 27 फरवरी को दौड़ में शामिल होने की अनुमति मांगी है. इन्हें स्वीकृति दे दी गई है.

पुलिस भर्ती परीक्षा के आवेदन काफी समय पहले हुए थे. जब भर्ती प्रक्रिया शुरू हुई तो उसमें ज्यादातर महिला अभ्यर्थियों का विवाह हो गया जबकि कुछ गर्भवती थीं. इनमें से दो महिला अभ्यर्थियों ने लिखित और दस्तावेज परीक्षण में हिस्सा लिया लेकिन जब बात दौड़ने की आयी तो दोनों के साथ समस्या थी. एक महिला अभ्यर्थी जो चार माह की गर्भवती थी. वो दौड़ के लिए पहुंची लेकिन प्रेग्नेंसी के चलते दौड़ न पाई. ऐसे में उसने आवेदन किया कि वो बाद में दौड़ में भाग लेगी. उसकी बात को मान लिया गया.

जबकि दूसरी महिला का प्रार्थना पत्र आया कि उसका हाल ही में आपरेशन से बच्चा हुआ है. डाक्टर ने भी दौड़ने से मना किया है लेकिन वह नौकरी का अवसर छोड़ना नहीं चाहती है. दोनों महिलाएं आगे चलकर दौड़ में भाग ले सकेंगी.

किसी के पैर में मोच तो कोई बीमार

वहीं, युवकों के लिए भर्ती परीक्षा में दौड़ की शुरूआत 14 फरवरी से हुई है. इसमें अभी तक 21 युवकों के आवेदन आए हैं जिसमें इन लोगों ने अंतिम दिन 27 फरवरी को दौड़ में हिस्सा लेने की अनुमति भर्ती परीक्षा कमेटी से मांगी है. एडीसीपी ने बताया कि सभी युवाओं ने मेडिकल ग्राउंड पर परीक्षा की तिथि बढ़ाने की अनुमति मांगी थी जिसे स्वीकृति दे दी गई है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.