Logo
ब्रेकिंग
सांझवीर टाईम्स के प्रतिष्ठा अलंकरण समारोह में जिले की 22 विभूतियां सम्मानित आर डी कोचिंग के विद्यार्थियों ने जे ई ई मैंस में हासिल की उत्कृष्ट सफलता, 99.68 परसेंटाइल हासिल कर स... Live: एमपी विधानसभा में बजट पेश कर रहे वित्त मंत्री देवड़ा, जानिए किसको क्या मिला नई दिल्ली से ताम्रम जा रही GT एक्सप्रेस के पार्सल वैन में लगी आग, बड़ा हादसा टला 13 फरवरी को सारणी में लगेगा रोजगार मेला, 9 कंपनियां करेंगी भर्ती, 775 से अधिक पदों पर मौका नागपुर एम्स में चार साल के हर्ष की मौत, कोल्ड्रिफ कफ सिरप कांड का था पीड़ित, चार माह से ICU में चल र... लोकायुक्त ट्रैप में फंसे बैतूल नायब तहसीलदार के रीडर को चार साल की सजा ई-साइकिल की बैटरी में धमाका, दिव्यांग युवक जिंदा जला महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजीत पवार की विमान हादसे में मौत, बारामती में हुआ हादसा एसआईआर–2026 में बैतूल को बड़ी उपलब्धि, कलेक्टर नरेन्द्र सूर्यवंशी को राज्यपाल ने किया सम्मानित
Header Ad

पंजाब से बड़ी खबर: पूर्व पार्षद व बसों के मालिक की गोली लगने से मौ’त, मची चीख-पुकार

मोगा: मोगा के न्यू टाउन-8 इलाके में उस समय बड़ी घटना घटित हो गई जब पूर्व पार्षद पुरुषोत्तम पुरी की अपने ही घर में 12 बोर की राइफल से गोली लगने से मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार पुरुषोत्तम पुरी अपने कमरे में थे, जहां से अचानक गोली चलने की आवाज आई। जब उनकी पत्नी ने कमरे में जाकर देखा तो पुरुषोत्तम पुरी पूरी तरह से खून से लथपथ थे।

पत्नी ने शोर मचाया तो पड़ोसी भी मौके पर आ गए। इस घटना से पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलने पर थाना सिटी साउथ के प्रभारी वरुण और सी.आई. स्टाफ के प्रभारी दलजीत बराड़ फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और 12 बोर की राइफल को भी कब्जे में ले लिया है। मृतक के शव को सिविल अस्पताल मोगा में रखवा दिया गया है।

नरोत्तमपुरी के भाई पुरुषोत्तम पुरी बसों के मालिक थे और शहर की निजी बस एसोसिएशन के अध्यक्ष के तौर पर जाने जाते थे। पुरुषोत्तम पुरी के बेटे रोहित पुरी उत्तर प्रदेश में जज हैं। फिलहाल पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है। पुरुषोत्तम पुरी की मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। अभी यह नहीं कहा जा सकता कि यह हादसा है या फिर उनकी मौत के पीछे कोई और वजह है। यह तो पुलिस जांच के बाद ही पता चल पाएगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.