Logo
ब्रेकिंग
Dhamtari Maratha Community: मराठा पारा में जीवंत हुई सदियों पुरानी संस्कृति; महालक्ष्मी पूजा में उमड... Chhattisgarh CM Visit: रायगढ़ के बनोरा आश्रम में सीएम साय ने खाया पंगत में प्रसाद; 8 एकड़ में बने आध... Ranchi TB Free Mission: टीबी मुक्त झारखंड के लिए NHM की बड़ी पहल; 350 NCC कैडेट्स बने 'माई भारत वॉलि... Katras Coalfield Threat: धनबाद में भू-धंसान प्रभावित परिवारों को अटल क्लिनिक में मिली शरण; बेलगड़िया... Surender Koli Death Mystery: हरिद्वार में मृत मिले सुरेंद्र कोली को लेकर पीड़ित परिवार का आरोप, 'जान... FDA Alert Maharashtra: इंदौर की कंपनी द्वारा निर्मित पैरासिटामोल व टेल्मिसर्टन टैबलेट्स की जांच रिपो... Beneshwar Dham News: डूंगरपुर में भारी बारिश से टापू बना प्रसिद्ध बेणेश्वर धाम; त्रिवेणी संगम उफान प... Maharashtra Railway Infrastructure: मुकुटबन-गडचांदूर के बीच बनेगी 38 किमी नई रेल लाइन; ₹493 करोड़ की... Surender Koli Suicide News: निठारी कांड के चर्चित आरोपी सुरेंद्र कोली की संदिग्ध मौत, हरिद्वार में ल... Punjab Politics: पंजाब में नशे के खिलाफ BJP का आर-पार का संग्राम; 4 कोनों से शुरू होंगी यात्राएं, जा...
Header Ad

पंजाब सरकार का कच्चे कर्मियों के लिए बड़ा ऐलान, हर तरफ से मिल रही बधाई

चंडीगढ़ : पंजाब सरकार ने शनिवार को वन विभाग के 378 कच्चे कर्मियों की नौकरी नियमित करने का ऐलान किया है। पिछले कई सालों से ये कर्मचारी कम वेतन और बिना किसी पारिश्रमिक पर काम कर रहे थे। उक्त फैसला उन सभी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी और राहत भरी खबर है। इसके साथ ही इन कर्मचारियों को हर तरफ से बधाई मिल रही है। वन मंत्री लाल चंद कटारूचक ने भी सभी कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि पिछली कैबिनेट मीटिंग में वन विभाग के 378 कर्मचारी जो कि दिहाड़ी पर काम कर रहे थे, उन्हें रेगुलर करने का फैसला लिया गया था।

उन्हें यह घोषणा करते हुए बेहद खुशी हो रही है। मंत्री कटारूचक ने इसके लिए परंपरागत पार्टियों को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि पिछली अकाली-भाजपा और कांग्रेस सरकारों के रोजगार और कर्मचारी विरोधी रवैये के कारण उनकी नौकरियां स्थायी नहीं हो पाई थीं, लेकिन मुख्यमंत्री भगवंत मान के प्रयासों से वह उन्हें नियमित करने में सफल हुए हैं।

मंत्री ने कहा कि अगले कुछ दिनों में मुख्यमंत्री भगवंत मान भी सभी कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। कटारूचक ने कहा कि आम आदमी पार्टी सरकार के पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल के निर्देशानुसार मुख्यमंत्री भगवंत मान रोजाना पंजाब में किसी न किसी विभाग में युवाओं को नियुक्ति पत्र दे रहे हैं। अब तक सरकार 50 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी दे चुकी है।

पंजाब में यह पहली सरकार है, जिसने इतनी बड़ी संख्या में युवाओं को सरकारी नौकरी दी है। कटारूचक ने कहा कि इन कर्मचारियों की पक्की नौकरी से वन विभाग में एक नई ऊर्जा पैदा होगी और ये कर्मचारी पूरी मेहनत और लगन से काम करेंगे और विभाग को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे। इसके साथ ही इस फैसले से अन्य विभागों के अस्थायी कर्मचारियों में भी उम्मीद जगेगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.