Logo
ब्रेकिंग
शनिवार बैतूल आयेंगे सीएम मोहन यादव,सुरभि खण्डेलवाल को अर्पित करेंगे श्रद्धा सुमन India Heatwave Alert: कई राज्यों में 40°C पार, IMD की बड़ी चेतावनी चार साल की जैनब ने रखा रोजा। आत्मसंयम,सब्र,अनुशासन का दिया संदेश धुरंधर का दूसरा वर्जन इसी महीने होगा रिलीज, रणवीर नजर आएंगे अंडर कव्हर एजेंट सांझवीर टाईम्स के प्रतिष्ठा अलंकरण समारोह में जिले की 22 विभूतियां सम्मानित आर डी कोचिंग के विद्यार्थियों ने जे ई ई मैंस में हासिल की उत्कृष्ट सफलता, 99.68 परसेंटाइल हासिल कर स... Live: एमपी विधानसभा में बजट पेश कर रहे वित्त मंत्री देवड़ा, जानिए किसको क्या मिला नई दिल्ली से ताम्रम जा रही GT एक्सप्रेस के पार्सल वैन में लगी आग, बड़ा हादसा टला 13 फरवरी को सारणी में लगेगा रोजगार मेला, 9 कंपनियां करेंगी भर्ती, 775 से अधिक पदों पर मौका नागपुर एम्स में चार साल के हर्ष की मौत, कोल्ड्रिफ कफ सिरप कांड का था पीड़ित, चार माह से ICU में चल र...
Header Ad

पंजाब में सरकारी छुट्टी, बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज और दफ्तर

 पंजाब के स्कूलों-कॉलेजों और दफ्तरों के लिए खुशखबरी है। दरअसल, कल यानी मंगलवार को 29 अप्रैल की सरकारी छुट्टी घोषित की गई है। राज्य सरकार ने भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर गजटेड छुट्टी का ऐलान किया है। इस दिन सभी शैक्षणिक संस्थान और सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे।

बता दें कि अप्रैल के महीने में छात्रों और सरकारी कर्मचारियों के लिए मौज रही, क्योंकि इस महीने एक के बाद एक कई छुट्टियां आई हैं। कई लोगों को 18, 19 और 20 अप्रैल को लंबे वीकेंड का भी लाभ मिला। अब अप्रैल में एक और सरकारी छुट्टी की घोषणा हो गई है। बता दें कि इस महीने अब तक 6 अप्रैल को राम नवमी, 8 अप्रैल को श्री गुरु नाभा दास जी का जन्मदिन, 10 अप्रैल को महावीर जयंती, 13 अप्रैल को बैसाखी, 14 अप्रैल को डॉ. बी.आर. आंबेडकर जयंती और 18 अप्रैल को गुड फ्राइडे की छुट्टियां हो चुकी हैं। अब 29 अप्रैल को भगवान परशुराम जयंती के मौके पर फिर से एक सरकारी अवकाश रहेगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.