Logo
ब्रेकिंग
फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ... Patna Mithila Colony Incident: दानापुर में खूनी संघर्ष, शादी से पहले सिपाही भाई ने की आत्महत्या, पुल... Delhi Demolition News: शालीमार बाग मैक्स अस्पताल रोड पर देर रात चला पीला पंजा; भारी पुलिस बल तैनात, ... Monsoon Update 2026: मॉनसून की विदाई के बीच बिगड़ेगा मौसम; मध्य प्रदेश, ओडिशा और पूर्वोत्तर में भारी...
Header Ad

1400 पन्नों में लिखा है मुस्कान-साहिल का हर राज, पुलिस कोर्ट को देगी सबूत, 16 गवाह बताएंगे सौरभ मर्डर केस की कहानी

उत्तर प्रदेश के मेरठ में प्रेम प्रसंग के चलते सौरभ राजपूत की हत्या कर कर दी गई थी. सौरभ राजपूत की हत्या उसकी पत्नी मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल ने की. इस हत्याकांड की मेरठ ही नहीं देशभर में चर्चा हुई. अब पुलिस इस हत्याकांड के मामले में कोर्ट में चार्जशीट दाखिल करने जा रही है. पुलिस की चार्जशीट में हत्या से जुड़े मजबूत सबूतों की लिस्ट है.

आरोपियों के खिलाफ पुलिस की ये चार्जशीट 1400 पन्नों की है. पुलिस सूत्रों के अनुसार, चार्जशीट में 16 मजबूत गवाह भी शामिल किए गए हैं. पुलिस को चार्टशीट तैयार करने में लगभग 54 दिन का समय लगा. पुलिस मंगलवार यानी कल कोर्ट में आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल करने जा रही है.

चार्जशीट में हत्याकांड का है हर पहलू

अधिकारियों ने दावा किया है कि इस हत्याकांड के हर पहलू का ध्यान रखा गया है और एक मजबूत चार्जशीट दाखिल की जा रही है. एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने कहा कि सौरभ हत्याकांड की चार्जशीट बना ली गई है. सोमवार को छुट्टी है. इस वजह से पुलिस मंगलवार को कोर्ट में इस चार्जशीट को दाखिल करेगी. चार्जशीट इस बात को ध्यान में रखकर बनाई गई है कि दोनों आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जा सके.

गौरतलब है कि सौरभ लंदन से लौटा था. उसको तीन मार्च की रात ब्रहापुरी के इंदिरापुरम में खाने में नशे की दवा दी गई, ताकि वो बेहोस हो जाए. इसके बाद बेहोसी की हालत में उसकी बेरहमी से हत्या कर दी गई. इस मामले ने लोगों को तब और चौंकाया जब पुलिस ने खुलासा किया कि इस हत्याकांड को किसी और ने नहीं, बल्कि सौरभ की पत्नी मुस्कान रस्तोगी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अंजाम दिया था. आरोपियों ने सौरभ के सीने में चाकू मारा, जिससे उसकी मौत हो गई.

इसके बाद दोनों ने सौरभ के शरीर के चार टुकड़े किए. फिर उसको प्लास्टिक के एक बड़े नीले ड्रम में भरा और ऊपर से ड्रम में सीमेंट और रेत का घोल डाल दिया. पुलिस ने मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल को गिरफ्तार किया. ड्रम भी बरामद किया, जिसमें सौरभ के शव टुकड़ों में रखा था. इसके बाद 19 मार्च को पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट पेश किया, जहां से उनको 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.