Logo
ब्रेकिंग
बैतूल के बर्राढाना गांव में भीषण आग: 15 से अधिक मकान जले, 90% गांव तबाह पांचवीं,आठवीं फेल के लिए राहत की खबर,1 जून से होगी परीक्षा लल्ली और शिवाजी चौक को बड़े शहरों की तरह बनाए।कलेक्टर ने प्रस्ताव बनाने को कहा बेजुबान के लिए इंसानियत: झुलसे बंदर को युवकों ने गोद में बैठाकर 35 किमी दूर पहुंचाया अस्पताल बैतूल के छात्रों का कमाल: गुंजन देशमुख 10वीं में 5वें स्थान पर, ऋतुजा देशपांडे 12वीं गणित में 7वीं र... बैतूल: शराब दुकानों के टेंडर में लापरवाही, जिला आबकारी अधिकारी अंशुमन सिंह चिढ़ार निलंबित बैतूल जिले की नगरपालिकाओं में एल्डरमैन नियुक्त VIDEO :Fire 🔥 on highway बैतूल भोपाल हाइवे पर ट्राला पलटा,लगी आग The court's decision शादी में चाकू बाजी में हुई हत्या के दोषियों को उम्रकैद अंतर्राज्यीय बाइक चोर पकड़ाया, भैंसदेही पुलिस ने जंगल में छिपाकर रखी बाइकें बरामद
Header Ad

पंजाब में 5-6 अक्तूबर से एकदम बदलेगा मौसम! रहें सावधान

0

पंजाब का मौसम करवट लेने वाला है। दरअसल, 4 अक्तूबर को एक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस सक्रिय होने वाला है, जिससे बादल छाए रहेंगे। मौसम विभाग के अनुसार राज्य भर में 5-6 अक्तूबर को हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

इस दौरान राज्य का अधिकतम तापमान सामान्य से 0.4 डिग्री कम होकर लगभग 35 डिग्री सेल्सियस के करीब रहेगा। लेकिन  3 अक्तूबर तक मौसम खुष्क रहने के आसार है। उधर, सर्दी के मौसम को लेकर भी विभाग द्वारा जानकारी दी गई है कि अक्टूबर के दूसरे हफ्ते में ही ठंडी हवाएं सक्रिय होगी और मौसम धीरे-धीरे ठंडा होना शुरू होगा।  हालांकि, इस समय केवल रात के समय ही ठंड का अहसास होगा, जबकि दिन में गर्मी बनी रहेगी।

उधर, चंडीगढ़ में मंगलवार को अधिकतम तापमान 36.7 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया, जो सामान्य से 4 डिग्री ज्यादा रहा। विभाग के अनुसार शहर वासियों के लिए राहत की बात यह है कि मानसून की विदाई के बावजूद सितंबर की समाप्ति बारिश से हुई,जिससे मौसम सुहवाना बना रहा। विशेषज्ञों का कहना है कि अब लगातार बारिश की संभावना नहीं है। आने वाले दिनों में तापमान में हल्की गिरावट देखने को मिल सकती है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.