Logo
ब्रेकिंग
बैतूल: शराब दुकानों के टेंडर में लापरवाही, जिला आबकारी अधिकारी अंशुमन सिंह चिढ़ार निलंबित बैतूल जिले की नगरपालिकाओं में एल्डरमैन नियुक्त VIDEO :Fire 🔥 on highway बैतूल भोपाल हाइवे पर ट्राला पलटा,लगी आग The court's decision शादी में चाकू बाजी में हुई हत्या के दोषियों को उम्रकैद अंतर्राज्यीय बाइक चोर पकड़ाया, भैंसदेही पुलिस ने जंगल में छिपाकर रखी बाइकें बरामद भाजपा नेता की जमीन नपवाने गए राजस्व, पुलिस अमले पर हमला बैतूल में हेलमेट चेकिंग अभियान: 14 कर्मचारियों पर जुर्माना, प्रशासन की सख्ती बढ़ी शनिवार बैतूल आयेंगे सीएम मोहन यादव,सुरभि खण्डेलवाल को अर्पित करेंगे श्रद्धा सुमन India Heatwave Alert: कई राज्यों में 40°C पार, IMD की बड़ी चेतावनी चार साल की जैनब ने रखा रोजा। आत्मसंयम,सब्र,अनुशासन का दिया संदेश
Header Ad

पंजाब की केंद्रीय जेल में खूनी झड़प, फूले अधिकारियों के हाथ-पांव

0

बठिंडा: बठिंडा केंद्रीय जेल में आज दोपहर 3 कैदियों और एक हवालाती के बीच खूनी झड़प हो गई। झगड़ा इतना बढ़ गया कि खूनी रूप धारण कर गया। मारपीट में चारों को गंभीर चोटें आई हैं।

घायलों को तुरंत बठिंडा सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां डॉक्टरों के अनुसार 3 की हालत नाज़ुक बनी हुई है। घायलों में गुरप्रीत सिंह, अनुप, साजन और दूसरा गुरप्रीत सिंह शामिल हैं। सभी को डाक्टरी निगरानी में रखा गया है।

झगड़े के कारणों को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन अंदरूनी रंजिश और आपसी वैर-विरोध को इस झगड़े की वजह माना जा रहा है। जेल प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुट गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.