
दुल्हन की तरह लाल साड़ी पहनकर आओ, जिन्न के साथ एक रात… लड़की पर छिड़का इत्र और किया तंत्र-मंत्र, मोहसिन खान पर 7वीं FIR
मध्य प्रदेश के इंदौर में शूटिंग कोच मोहसिन खान की मुश्किलें और ज्यादा बढ़ गई हैं. उसके खिलाफ अब एक और FIR दर्ज की गई है. शुक्रवार को एक और पीड़िता सामने आई और उसने मोहसिन खान पर तंत्र-मंत्र के बहाने धोखाधड़ी का आरोप लगाया. पीड़िता का आरोप है कि मोहसिन खान ने शूटिंग रेंज का लाइसेंस दिलाने का झांसा देकर उससे लाखों रुपये की ठगी की.
पुलिस का कहना है कि आरोपी मोहसिन खान के खिलाफ अब कई पीड़ित महिलाओं ने आवाज उठानी शुरू कर दी है.मोहसिन के खिलाफ 7वीं एफआईआर दर्ज कराने वाली पीड़िता ने बताया कि उसे कुछ समय पहले टेलीकालिंग कंपनी के माध्यम से यह जानकारी मिली थी कि ड्रीम ओलंपिक शूटिंग अकेडमी में काम करने वाली महिलाओं की जरूरत है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.