Logo
ब्रेकिंग
VIDEO :Fire 🔥 on highway बैतूल भोपाल हाइवे पर ट्राला पलटा,लगी आग The court's decision शादी में चाकू बाजी में हुई हत्या के दोषियों को उम्रकैद अंतर्राज्यीय बाइक चोर पकड़ाया, भैंसदेही पुलिस ने जंगल में छिपाकर रखी बाइकें बरामद भाजपा नेता की जमीन नपवाने गए राजस्व, पुलिस अमले पर हमला बैतूल में हेलमेट चेकिंग अभियान: 14 कर्मचारियों पर जुर्माना, प्रशासन की सख्ती बढ़ी शनिवार बैतूल आयेंगे सीएम मोहन यादव,सुरभि खण्डेलवाल को अर्पित करेंगे श्रद्धा सुमन India Heatwave Alert: कई राज्यों में 40°C पार, IMD की बड़ी चेतावनी चार साल की जैनब ने रखा रोजा। आत्मसंयम,सब्र,अनुशासन का दिया संदेश धुरंधर का दूसरा वर्जन इसी महीने होगा रिलीज, रणवीर नजर आएंगे अंडर कव्हर एजेंट सांझवीर टाईम्स के प्रतिष्ठा अलंकरण समारोह में जिले की 22 विभूतियां सम्मानित
Header Ad

दिल्ली वालों के लिए राहत, बारिश से मिलेगी निजात… अगले तीन दिन कोई अलर्ट नहीं

0

दिल्ली में मौसम लगातार करवट बदल रहा है. कभी भारी बारिश होती है तो कभी एकदम तेज धूप निकल आती है. अब मौसम विभाग की ओर से दिल्ली में आज के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. आज यानी मंगलवार को दिल्ली में आंधी चलने की संभावना है. इसके साथ ही तेज बारिश हो सकती है. हालांकि, 10 सितंबर से दिल्ली वालों को बारिश से राहत मिलने की उम्मीद है. 10 से 13 सितंबर तक दिल्ली में आंशिक रूप से बदल छाए रहने की संभावना है, लेकिन तेज बारिश का अलर्ट नहीं है.

ऐसे में आने वाले दिनों में दिल्ली वालों को उमस से जूझना पड़ सकता है. क्योंकि आने वाले दिनों में दिल्ली के तापमान में बढ़ोतरी होने का अनुमान है. 10 से 14 सितंबर तक दिल्ली का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25-26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. आज भी दिल्ली का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. यानी अगले 4 दिन दिल्ली के तापमान में 1-2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है.

कम हो रहा यमुना का जलस्तर

अब यमुना का जलस्तर धीरे धीरे कम हो रहा है और पानी भी उतर रहा है. पुराने रेलवे ब्रिज पर जलस्तर 205.22 मीटर है. ये खतरे के निशान 205.33 मीटर से नीचे है. हथिनीकुंड बैराज से लगातार पानी छोड़ा गया. इसके बावजूद यमुना नदी का जलस्तर 9 दिनों बाद खतरे के निशान से नीचे है. इससे दिल्ली के निचले इलाकों में धीरे-धीरे बाढ़ का पानी कम होने लगा है. मौसम विभाग की ओर से भी दिल्ली में अब भारी बारिश का अलर्ट जारी नहीं किया गया है. दिल्ली वालों को अब बारिश से निजात मिलने की उम्मीद है.

बारिश से लोगों को हुई परेशानी

पिछले दिनों दिल्ली में हुई भारी बारिश के चलते जगह-जगह जलभराव की स्थिति बनी हुई है. यमुना का जलस्तर बढ़ने की वजह से निचले इलाकों में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए थे. लोगों के घरों में पानी घुस गया, जिस वजह से वो राहत शिविर में रहने को मजबूर हो गए. बारिश की वजह से सड़कें जलमग्न हो गईं. लोगों को इस दौरान जाम की समस्या से भी जूझना पड़ा. घंटों- घंटों लोग लंबे जाम में फंसे रहे.

Leave A Reply

Your email address will not be published.