Logo
ब्रेकिंग
हरियाणा में भारी बारिश को लेकर मौसम विभाग का अलर्ट, गरज-चमक की चेतावनी जारी गुड़गांव में बरसाती नाले का निर्माण शुरू, रामपुरा से IMT मानेसर तक सर्विस रोड 15 अक्टूबर तक बंद द्वारका एक्सप्रेसवे पर रईसजादों की स्टंटबाजी, थार और स्कॉर्पियो से बीच सड़क लगाया जाम गुड़गांव के DLF फेज-5 में हाफ मैराथन प्रैक्टिस को लेकर विवाद, सड़क पर भिड़े धावक और बाउंसर रोहतक की नेहरू कॉलोनी में पानी की टंकी से मिला 22 वर्षीय विवाहिता का शव, इलाके में सनसनी पानीपत में दर्दनाक सड़क हादसा: जीटी रोड पर स्कूटी और बाइक की भीषण टक्कर, दोनों चालकों की मौके पर मौत पानीपत सिविल अस्पताल में शर्मनाक वारदात: CT स्कैन के दौरान महिला से यौन उत्पीड़न, PGI में इलाज के दौ... जीवन कुंडू हत्याकांड: CM सैनी से वार्ता के बाद सहमति, रमेश अत्री की गिरफ्तारी के लिए STF गठित, मुकदम... घरौंडा के बरसत में पेट्रोल पंप पर युवक पर कुल्हाड़ी से हमला, CCTV में कैद हुई वारदात हरियाणा HSVP का बड़ा तोहफा: 'विवादों से समाधान योजना 2026' का ऐलान, 4,924 आवंटियों को 724 करोड़ की भ...
Header Ad

दिल्ली में लगातार 5 दिन बारिश, बिहार-UP सहित इन 15 राज्यों में अलर्ट; जानें पहाड़ों का हाल

देश के अलग-अलग राज्यों में बारिश का मौसम बना हुआ है. बारिश की वजह से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने देश की राजधानी दिल्ली में अगले 5 दिनों यानि 24 जून तक आंधी-बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है. शुक्रवार को गरज के साथ बारिश की संभावना है. 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी. शुक्रवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.

IMD के अनुसार, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 22 से 24 जून के दौरान बारिश का अनुमान है. बिहार में 20 से 23 जून के दौरान गरज के साथ बारिश की संभावना है. झारखंड और ओडिशा में 20 से 22 जून और मध्य प्रदेश में 20 से 25 जून तक भारी बारिश होने की उम्मीद है. छत्तीसगढ़ में 20 जून को भारी बारिश की संभावना है.

गुजरात और महाराष्ट्र का क्या है हाल?

गुजरात, गोवा और मध्य महाराष्ट्र में 20 से 25 जून के दौरान हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है. पूर्वोत्तर भारत में अगले सात दिनों तक अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा का अनुमान है. उत्तर-पश्चिम भारत में 20 से 24 जून के दौरान गरज के साथ बारिश की संभावना है. इस दौरान 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तेज़ हवाएं चलने का अनुमान है.

उत्तराखंड और राजस्थान में बारिश का अलर्ट

उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में 20 से 25 जून के दौरान अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना है. जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में 22 और 25 जून को, हिमाचल प्रदेश और पंजाब में 21 से 25 जून को और हरियाणा में 20 से 25 जून के दौरान भारी बारिश की उम्मीद है. 20 जून को पश्चिमी उत्तर प्रदेश, 20 और 23 जून को पूर्वी राजस्थान, 22 जून को उत्तराखंड और 22 से 25 जून को हिमाचल प्रदेश में भारी वर्षा की संभावना है.

तेलंगाना में 20 से 23 जून के दौरान बारिश की संभावना

19 जून को तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल और कर्नाटक में हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई. आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में 20 से 23 जून के दौरान बारिश की संभावना है. अगले कुछ दिनों तक देश के अधिकांश हिस्सों में मॉनसून सक्रिय रहेगा, जिससे भारी वर्षा की संभावना बनी हुई है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.