Logo
ब्रेकिंग
सोना-चांदी की कीमतों में बड़ा बदलाव: जालंधर सराफा बाजार में 24 व 22 कैरेट सोने और चांदी के नए भाव जा... महंगाई भत्ते पर हाईकोर्ट का बड़ा कदम: मुख्य सचिव भी बने पक्षकार, 27 अक्टूबर को तय होगी DA की दिशा पंजाब में भारी बारिश की चेतावनी: चंडीगढ़-मोहाली में बादलों का डेरा, उमस के बीच राहत की उम्मीद फरीदाबाद में हैवानियत: बुजुर्ग से शादी का विरोध करने पर महिला पर डाला खौलता पानी, दंपती गिरफ्तार महाराजा अग्रसेन एयरपोर्ट से बड़ी खुशखबरी: 27 अक्टूबर से हिसार से जम्मू और अहमदाबाद के लिए सीधी फ्लाइ... पलवल के अलावलपुर में खूनी खेल: खेत के रास्ते में मिला किसान का शव, पास पड़ा मिला महिला का पहचान पत्र वरिष्ठ अधिवक्ता पवन कुमार मुतनेजा बने हरियाणा के नए महाधिवक्ता (AG), अधिसूचना जारी सोनीपत जेल में सनसनी: चचेरे भाई की हत्या के आरोप में बंद कैदी विनोद ने बाथरूम में लगाई फांसी हरियाणा सरकार ने वरिष्ठ वकील पवन कुमार मुतनेजा को बनाया नया महाधिवक्ता, अधिसूचना जारी हरियाणा में 155 मिनी आंगनबाड़ी केंद्र मुख्य केंद्रों में होंगे अपग्रेड, WCD मंत्रालय ने दी मंजूरी
Header Ad

महाराष्ट्र की सियासत में जैन समुदाय का कितना प्रभाव? विधानसभा चुनाव में दिखा चुके हैं अपनी ताकत

मुंबई के विले पार्ले में 90 साल पुराने दिगंबर जैन मंदिर को बीएमसी ने तोड़ दिया. बीएमसी की इस कार्रवाई के बाद से ही जैन समाज में गुस्सा है. देशभर में जैन समाज के लोग बीएमसी की इस कार्रवाई के विरोध में प्रदर्शन कर रहे हैं. इसके साथ ही बड़े आंदोलन की चेतावनी भी दी है. इस मामले में दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है. फिलहाल सरकार की तरफ से इस मामले पर कोई बयान सामने नहीं आया है, जबकि जैन समाज से कई विधायक सरकार में शामिल हैं.

महाराष्ट्र में 2024 में हुए विधानसभा चुनाव में जैन समाज के 7 विधायक चुनकर आए थे. उस समय इन विधायकों का पूरे समाज ने स्वागत और सम्मान किया था. तीन विधायक मुंबई महानगर क्षेत्र से हैं, जिनमें मालाबार हिल से मंगल प्रभात लोढ़ा, घाटकोपर पूर्व से पराग शाह और मीरा भयंदर से नरेंद्र मेहता चुने गए थे. इन 7 विधायकों में से 6 विधायक बीजेपी से तो वहीं एक निर्दलीय चुनकर आया था. इन विधायकों में से प्रभात लोढ़ा खुलकर इस कार्रवाई का विरोध कर रहे हैं.

महाराष्ट्र में जैन समुदाय की जनसंख्या की बात की जाए तो यहां पिछली जनगणना (2011) में आबादी 1.25% थी. विधानसभा में चुने गए सदस्यों में जैन समुदाय का हिस्सा 2.4 प्रतिशत है, जो कि आबादी के अनुपात का दोगुना है. साल 2014 में महाराष्ट्र में 9 जैन विधायक चुनकर आए थे. बीएमसी की इस कार्रवाई ने बीजेपी विधायकों को अपनी सरकार के खिलाफ विरोध करने को मजबूर कर दिया है.

बीएमसी ने मंदिर तोड़ने के पीछे का दिया ये तर्क

बीएमसी की इस मंदिर को गिराया गया है वह विले पार्ले में दशकों पहले बनाया गया था. इसके साथ ही जैन समुदाय में आस्था का प्रमुख केंद्र भी है. बीएमसी ने इस कार्रवाई के पीछे तर्क दिया कि मंदिर का कुछ हिस्सा पहले से आवंटित जमीन पर बनाया गया था, जो किसी दूसरे प्रोजेक्ट का हिस्सा है. यही कारण है कि पहले नोटिस जारी किया गया था. बीएमसी ने बताया कि हाल ही में सिटी कोर्ट की तरफ से इस मंदिर की याचिका खारिज कर दी गई थी. इसके बाद ही ये कार्रवाई की गई है.

टूटे मंदिर में ही की समाज ने पूजा

बीएमसी की कार्रवाई के बाद मंदिर में भगवान खुले में हैं. जैन समाज ने अपना विरोध शुरू करने के पहले यहां पूजा अर्चना की. इसके साथ एक संदेश दिया कि अहिंसा ही एकमात्र रास्ता है. इस विरोध प्रदर्शन से पहले जैन बंधुओं ने उस मंदिर में आरती की, जहां यह कार्रवाई की गई थी. मंदिर ट्रस्ट और जैन समुदाय ने बीएमसी की इस कार्रवाई को जल्दबाजी में उठाया गया कदम बताया है.

जैन समाज के नेताओं ने बीएमसी पर पक्षपात का आरोप लगाया है, इसके अलावा उन्होंने कहा कि ये कार्रवाई पैसे लेकर की गई है. इस कार्रवाई के दौरान जैन धर्म की धार्मिक पुस्तकें और धार्मिक वस्तुओं को सड़क पर फेंकने का आरोप नगर निगम कर्मचारियों पर लगाया गया. समाज की यह भी मांग है कि जिस स्थान पर मंदिर था, उसे वहीं फिर से स्थापित किया जाए.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.