Logo
ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
Header Ad

ट्रेन में सफर करने वाले सावधान, 47 हजार अधिक यात्री काबू

लुधियाना : फिरोजपुर मंडल द्वारा बिना टिकट यात्रियों की जांच के लिए चलाए गए विशेष अभियान के तहत 47,000 से अधिक बिना टिकट यात्री पकड़े गए। ज्ञात हो कि मंडल रेल प्रबंधक संजय साहू के निर्देश पर वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक परमदीप सिंह सैनी के नेतृत्व में 22 अप्रैल से 21 मई तक विशेष टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया था।

अधिकारियों ने बताया कि फिरोजपुर मंडल में बिना टिकट और अनियमित यात्रियों पर अंकुश लगाने के लिए ग्रीष्मकालीन विशेष टिकट जांच अभियान के तहत ट्रेनों की जांच के लिए अलग-अलग टीमें गठित की गई थीं। फिरोजपुर मंडल के जालंधर-अमृतसर, फिरोजपुर-बठिंडा, लुधियाना-पठानकोट कैंट, लुधियाना-जालंधर कैंट, फिरोजपुर-लुधियाना आदि सेक्शनों पर सघन टिकट जांच अभियान चलाया गया। गंगा सतलुज एक्सप्रेस, फिरोजपुर-पटना समर स्पेशल, मालवा सुपरफास्ट एक्सप्रेस, आम्रपाली एक्सप्रेस, अमृतसर हावड़ा मेल, बेगमपुरा एक्सप्रेस, सहरसा गरीब रथ एक्सप्रेस, जम्मू तवी एक्सप्रेस, सचखंड एक्सप्रेस आदि ट्रेनों में टिकटों की जांच की गई। इन ट्रेनों में गठित टीमों ने औचक जांच की।

इस दौरान 47,000 से अधिक बिना टिकट यात्री पकड़े गए और उनसे 3.21 करोड़ रुपये वसूले गए। अधिकारियों ने इस अभियान के दौरान ड्यूटी पर तैनात टिकट चेकिंग स्टाफ की सराहना की तथा यात्रियों से केवल वैध टिकट लेकर ही यात्रा करने की अपील की।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.