Logo
ब्रेकिंग
Ranchi News Update: सैटेलाइट चौक पर चले बुलडोजर से बिगड़े हालात; बाईपास जाम, पुलिस से भिड़े आक्रोशित... UP Crime News Prayagraj: संगम नगरी में सपा नेता की हत्या से हड़कंप; पुलिस को पुरानी रंजिश का शक, जां... AAP Punjab News: मान सरकार में हाई-टेक हुई पंजाब पुलिस; कनाडा, अमेरिका और दुबई से गिरफ्तार होकर लौट ... UP Election 2027 Seat Sharing: यूपी चुनाव 2027 में सीट शेयरिंग का पेंच; सपा दे रही 60-70 सीटें, कांग... Bihar NDA Conflict: बिहार एनडीए में रार बढ़ा; UCC, फरक्का और सभापति सीट पर जदयू-भाजपा में ठनी, RJD न... Jharkhand Tribal Politics: पांचवीं अनुसूची और पेसा कानून को ध्यान में रखकर हो परिसीमन, राज्यपाल से ग... Ranchi Municipal Corporation News: करमा पूजा पर रांची में विशेष सफाई और फॉगिंग अभियान; शिकायत के लिए... Chhattisgarh Wildlife Alert: धमतरी में बीच सड़क पर बैठा दिखा तेंदुआ, वन विभाग ने गंगरेल और रुद्री क्... Raipur CM Vishnu Deo Sai News: रायपुर में सीएम साय ने काफिला रुकवाकर खरीदा 1000 रुपये का दीया; स्ट्र... Ranchi CID Court Action: व्हाट्सएप से लीक की थी आंसर-की! 1000 पन्नों की केस डायरी पेश, श्वेता गुप्ता...
Header Ad

वोट के बाद राशन और आधार भी छीन लेंगे… सीतामढ़ी में चुनाव आयोग और मोदी सरकार पर बरसे राहुल गांधी

0

बिहार में एसआईआर के खिलाफ महागठबंधन की तरफ से वोटर अधिकार यात्रा निकाली जा रही है. रैली के 12वें दिन राहुल गांधी और तेजस्वी यादव ने सीतामढ़ी के जानकी माता मंदिर में दर्शन के साथ अपनी यात्रा की शुरुआत की. इस दौरान उन्होंने सीतामढ़ी में आम जनता को संबोधित किया और चुनाव आयोग और बीजेपी पर जमकर निशाना साधा है. राहुल ने कहा कि हम एक भी वोट की चोरी नहीं होने देंगे. ये लोग पहले आपकी वोट लेंगे फिर आपका राशन कार्ड और बाद में आधार को निशाना बनाएंगे.

राहुल गांधी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, ” हमें मालूम है ये बिहार में चुनाव चोरी करने की कोशिश कर रहे है. इसलिए हमने वोटर अधिकार यात्रा शुरू की है. चुनाव आयुक्त को पता लग जाए बिहार की जनता होशियार है एक वोट चोरी करने नहीं देगी.”

उन्होंने कहा कि मै दलित भाइयों से कहना चाहता हूं. आप याद रखिए आजादी से पहले आपकी क्या हालात थी? आपको मारा जाता था, आपको अछूत कहा जाता था संविधान ने आपको अधिकार दिए हैं. बीजेपी आपसे अधिकार छीनना चाहती है. 65 लाख वोट कटे हैं. उसमें एक अमीर आदमी का नाम नहीं है. ये गरीबों से वोट चोरी कर रहे हैं. आपकी आवाज को दबाना चाहते हैं. ये आपकी आवाज कभी नहीं दबा पाएंगे. हम आपके साथ खड़े है.

हम साबित करेंगे बीजेपी और आरएसएस वोट चोर- राहुल

लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, “आपने इस यात्रा में पूरी ताकत झोंक दी है. छोटे-छोटे बच्चे आ रहे हैं, मेरे कान में कह रहे हैं कि नरेंद्र मोदी वोट चुराते हैं. कर्नाटक में हमने सबूत देकर दिखाया है कि बीजेपी ने वोट चुराए हैं. इससे पहले मैंने कभी नहीं कहा कि बीजेपी और चुनाव आयोग वोट चुरा रहे हैं. अभी तक मैंने सिर्फ़ कर्नाटक का सबूत दिया है. आने वाले समय में मैं लोकसभा चुनाव और हरियाणा चुनाव का सबूत दूंगा. हम साबित कर देंगे कि बीजेपी और आरएसएस वोट चुराकर चुनाव जीतते हैं.”

नरेंद्र मोदी राजतंत्र को स्थापित करना चाहते- तेजस्वी यादव

सीतामढ़ी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए, तेजस्वी यादव ने कहा, “हमारे चाचा (नीतीश कुमार), जो बार-बार अपना रुख बदलते रहते हैं, बिहार पर शासन करने की स्थिति में नहीं हैं. बिहार के लोगों को रोजगार और नौकरियां चाहिए है”

उन्होंने कहा कि बिहार लोकतंत्र की जन्मभूमि है. बीजेपी और उसका सहयोगी – चुनाव आयोग – इस धरती से लोकतंत्र को खत्म करना चाहते हैं. वे न केवल आपके वोट के अधिकार को खत्म करना चाहते हैं, बल्कि आपके अस्तित्व को भी खत्म करना चाहते हैं. नरेंद्र मोदी जी लोकतंत्र को खत्म करके ‘राजतंत्र’ स्थापित करना चाहते हैं.”

Leave A Reply

Your email address will not be published.