Logo
ब्रेकिंग
लल्ली चौक का बदलेगा लुक, लगेगा क्लॉक टावर, नगर पालिका बिल्डिंग का पुराना स्वरूप संवरेगा बेंगलुरु से लौट रहे बिहारी युवक की ट्रेन में गई जान, जीआरपी ने किया था रेस्क्यू बैतूल: कोबरा से भी ज्यादा जहरीला कॉमन करैत मकान में निकला, सर्पमित्र ने सुरक्षित किया रेस्क्यू बैतूल की महिला की चिट्ठी राष्ट्रपति भवन पहुंची, असम के CM को भेजा गया मामला... 2 साल बाद मिला पति का... MP News: आदिवासी छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी, आवास सहायता योजना से मिलेगी आर्थिक मदद कारगिल विजय दिवस 2026: देश आज मना रहा 27वां कारगिल विजय दिवस, वीर शहीदों को श्रद्धांजलि यूसीसी की जरूरत क्यों पड़ी, सरकार पहले बताए जनता की राय क्या है: उमंग सिंघार खाटू श्याम जा रहे बाइक सवारों को कार ने मारी टक्कर,वृद्धा की मौत, दो घायल 18 किमी पैदल चलकर कलेक्ट्रेट पहुंचे आदिवासी छात्र, अधीक्षक पर मारपीट और वसूली के आरोप रेगिस्तान में बसा इंजीनियरिंग का चमत्कार: 2200 साल पहले बिना नदी के कैसे बसा शहर ? आज भी वैज्ञानिक इ...
Header Ad

घरेलू विवाद में तीन बच्चों के साथ पति-पत्नी ने खाया जहर, तीनों मासूमों ने तोड़ा दम, दंपति की हालत गंभीर..

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के परतापुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत चंदनपुर के पीवी 70 शांतिनगर से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक ही परिवार के पांच सदस्यों ने जहरीला पदार्थ खा लिया, जिसमें तीन मासूम बच्चों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृत बच्चों की पहचान वर्षा बैरागी (11 वर्ष), दीप्ति बैरागी (7 वर्ष) और देवराज बैरागी (5 वर्ष) के रूप में हुई है।

बच्चों के माता-पिता की हालत गंभीर बताई जा रही है। दोनों का पखांजूर सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार मां गर्भवती भी है और दोनों की स्थिति नाजुक बनी हुई है। इस घटना की सूचना मिलते ही गांव में मातम पसर गया।

बड़ी संख्या में ग्रामीणों और स्थानीय लोग पीड़ित परिवार के घर और अस्पताल में जुटे हुए हैं। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और मामले की जांच जारी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घरेलू विवाद के चलते यह हृदयविदारक कदम उठाया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और सभी पहलुओं पर गंभीरता से जांच शुरू कर दी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.