Logo
ब्रेकिंग
सांझवीर टाईम्स के प्रतिष्ठा अलंकरण समारोह में जिले की 22 विभूतियां सम्मानित आर डी कोचिंग के विद्यार्थियों ने जे ई ई मैंस में हासिल की उत्कृष्ट सफलता, 99.68 परसेंटाइल हासिल कर स... Live: एमपी विधानसभा में बजट पेश कर रहे वित्त मंत्री देवड़ा, जानिए किसको क्या मिला नई दिल्ली से ताम्रम जा रही GT एक्सप्रेस के पार्सल वैन में लगी आग, बड़ा हादसा टला 13 फरवरी को सारणी में लगेगा रोजगार मेला, 9 कंपनियां करेंगी भर्ती, 775 से अधिक पदों पर मौका नागपुर एम्स में चार साल के हर्ष की मौत, कोल्ड्रिफ कफ सिरप कांड का था पीड़ित, चार माह से ICU में चल र... लोकायुक्त ट्रैप में फंसे बैतूल नायब तहसीलदार के रीडर को चार साल की सजा ई-साइकिल की बैटरी में धमाका, दिव्यांग युवक जिंदा जला महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजीत पवार की विमान हादसे में मौत, बारामती में हुआ हादसा एसआईआर–2026 में बैतूल को बड़ी उपलब्धि, कलेक्टर नरेन्द्र सूर्यवंशी को राज्यपाल ने किया सम्मानित
Header Ad

घर के बाहर हुआ कुछ ऐसा, मचा हड़कंप… CCTV आई सामने

चंडीगढ़ : चंडीगढ़ में उस समय दहशत का माहौल पैदा हो गया जब घर के बाहर खड़ी एक्टिवा में बदमाशों में आग लगा दी। बताया जा रहा है कि घर के बाहर सफेत रंग कि एक्टिवा खड़ी थी इसी बीच 2 बदमाशों उस पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी और मौके से फरार हो गए। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है।

फिलहाल पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा सीसीटीवी के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। जानकारी के मुताबिक सारंगपुर गांव की रहने वाली पीड़ित महिला पूजा ने इस घटना को अंजाम देने के अपने ही एक पुराने दोस्त पर शक जताया है। इस मामले में जब पुलिस ने जांच दौरान महिला के दोस्त को फोन किया तो हैरान रह गई। युवक ने बताया कि उसके परिवारिक सदस्य की तबीयत खराब है, जिसके चलते वह अपने गांव यूपी आया हुआ है। सबसे हैरान करने वाली युवक ने कहा कि उसके पास अस्पताल के बिल भी हैं। ऐसे में सवाल उठता है एक ही व्यक्ति दो जगहों पर कैसे हो सकता है।

आपको बता दें कि सामने आई सीसीटीवी में देखा जा सकता है पहले 2 युवक घर के बाहर खड़ी एक्टिवा के पास आते हैं।  इसके बाद एक्टिवा पर पैट्रोल डाल कर वह इधर-उधर देखतें हैं कि कोई आ तो नहीं रहा। इसी बीच वह एक्टिवा को आग लगाकर वहां से फरार हो जाते हैं। मौके पर एक्टिवा में भयानक आग लगी, जिसकी दूर-दूर तक लपटें देखने को मिली। पुलिस  सीसीटीवी के आधार पर कार्रवाई कर रही है। पुलिस आरोपियों की तालाश में जुटी है और जिस युवक पर महिला को शक है उसे भी पूछताछ के लिए बुलाया गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.