Logo
ब्रेकिंग
दिल्ली पेलेट गन मामले में पहली FIR दर्ज: राहुल गांधी के 8 घंटे धरने के बाद BNS 118 व 125 में केस पेलेट गन मामले में FIR की मांग पर संसद मार्ग थाने में धरने पर बैठे राहुल गांधी, BJP का पलटवार मसूरी-कैंपटी रोड पर भूस्खलन का कहर: सांझा दरबार के पास मकान और दुकान पूरी तरह ध्वस्त दिल्ली में प्रदूषण पर बड़ा एक्शन: 2,011 फैक्ट्रियों की जांच, 33 पर क्लोजर ऑर्डर और 44 पर लगा भारी जु... 'प्रति व्यक्ति आय में भारत बांग्लादेश से भी पिछड़ा': अरविंद केजरीवाल का केंद्र सरकार पर बड़ा हमला 26/11 मुंबई हमला: हाफिज सईद और लखवी समेत 6 भगोड़ों पर चलेगा इन-एब्सेंटिया ट्रायल, MHA ने इंटरपोल से ... सहारनपुर में व्यक्ति की चोटी काटकर की मारपीट: फसल पर चलाया ट्रैक्टर, SSP ऑफिस पहुंचे ब्राह्मण समाज क... नासिक में गिट्टी उतारते समय धंसी सड़क: 10 से 12 फीट गहरे गड्ढे में गिरा डंपर, बाल-बाल बचे लोग NEET-NET विवाद के बाद NTA में बड़ा सुधार: 4 चरणों की स्क्रीनिंग से चुने जाएंगे नए सब्जेक्ट एक्सपर्ट दिल्ली मास्टर प्लान-2047: 100 मंजिल तक की इमारतों और आधुनिक सुविधाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर
Header Ad

पंजाब के इन कर्मचारियों का बड़ा ऐलान, 6 और 16 मार्च को…

जलालाबाद: सरकार के खिलाफ मार्च 2025 में राज्यव्यापी आंदोलन की घोषणा की गई है। इस मौके पर पंजाब एड्स कंट्रोल कर्मचारी वेलफेयर एसोसिएशन (पनसेवा) के प्रधान जसमेल सिंह दियोल और जिला प्रधान (फाजिल्का) व जोन प्रधान (जलालाबाद) मंदीप छोकड़ा ने बताया कि मार्च 2025 में प्रदर्शनों की एक शृंखला आयोजित की जाएगी।

कर्मचारी अपनी मुख्य मांगों को लेकर संघर्षरत हैं, जिनमें नौकरी को स्थायी करना, क्लास सी और डी के फील्ड स्टाफ के वेतन में 20 प्रतिशत वृद्धि, वेतन में देरी, स्वास्थ्य बीमा की कमी, ई.पी.एफ. लागू न होना और ठेका अवधि के नवीनीकरण की समस्या आदि शामिल है। इन मांगों को लेकर सरकार पर दबाव बनाया जा रहा है। 6 मार्च 2025 को पंजाब के विभिन्न जिलों में दो घंटे का प्रदर्शन होगा, जिसमें कर्मचारी अपने-अपने सिविल सर्जन और डिप्टी कमिश्नर को ज्ञापन सौंपेंगे। उन्होंने आगे बताया कि 16 मार्च 2025 को पटियाला में स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह के निवास स्थान के सामने एक बड़ी रैली निकाली जाएगी, जिसमें सरकार से तुरंत कार्रवाई की मांग की जाएगी। कई संविदा कर्मचारी 10-15 वर्षों से अधिक समय से कार्यरत हैं, फिर भी उन्हें स्थायी नौकरी नहीं दी जा रही।

उच्च जोखिम वाले हालात में काम करने के बावजूद स्वास्थ्य बीमा का अभाव बना हुआ है। अन्य राज्यों की तुलना में यहां अलग स्थिति है, जहां एक दिन का अवकाश लगाकर कर्मचारियों के अधिकारों को प्रभावित किया जाता है। वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने इंश्योरेंस कवरेज और नौकरी के मूल्यांकन का वादा किया था, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। पंजाब में स्टॉक की कमी को विभाग ने नकारा था, लेकिन अब यह सबके सामने स्पष्ट हो चुका है। विभाग ने कर्मचारियों के हित में की जाने वाली बैठकों से बचते हुए मुलाजम-विरोधी फैसले चुपचाप लागू करने की तैयारी कर ली है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.