Logo
ब्रेकिंग
यूसीसी की जरूरत क्यों पड़ी, सरकार पहले बताए जनता की राय क्या है: उमंग सिंघार खाटू श्याम जा रहे बाइक सवारों को कार ने मारी टक्कर,वृद्धा की मौत, दो घायल 18 किमी पैदल चलकर कलेक्ट्रेट पहुंचे आदिवासी छात्र, अधीक्षक पर मारपीट और वसूली के आरोप रेगिस्तान में बसा इंजीनियरिंग का चमत्कार: 2200 साल पहले बिना नदी के कैसे बसा शहर ? आज भी वैज्ञानिक इ... बैतूल जिला बना भूकंप का केंद्र, मुलताई और पांढुर्णा में महसूस हुए तेज झटके बैतूल मोहदा के खेरा में बड़ा हादसा: श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 25 घायल, एक बुजुर्ग की ... बैतूल के बर्राढाना गांव में भीषण आग: 15 से अधिक मकान जले, 90% गांव तबाह पांचवीं,आठवीं फेल के लिए राहत की खबर,1 जून से होगी परीक्षा लल्ली और शिवाजी चौक को बड़े शहरों की तरह बनाए।कलेक्टर ने प्रस्ताव बनाने को कहा बेजुबान के लिए इंसानियत: झुलसे बंदर को युवकों ने गोद में बैठाकर 35 किमी दूर पहुंचाया अस्पताल
Header Ad

पंजाब पुलिस ने इस लड़के-लड़की की तलाश के लिए रख दिया ईनाम, हैरान कर देगा पूरा मामला

गढ़शंकर : गढ़शंकर के गांव बीरमपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। दरअसल लड़की प्रेम संबंधों के चलते पिछले 2 साल से लापता है। उसकी तलाश के लिए गढ़शंकर पुलिस ने सूचना देने वाले को 50 हजार रुपये का इनाम रखा है। जानकारी देते हुए मोहम्मद राणा निवासी बीरमपुर ने बताया कि उनकी बेटी सिमी उर्फ ​​शमा उम्र 22 वर्ष मार्च 2023 में गांव में एक शादी के दौरान लापता हो गई थी। उन्होंने उसे ढूंढने की पूरी कोशिश की पर वह असफल रहे।

उन्होंने यह भी बताया कि उनकी बेटी के अलावा उनके गांव का ही लड़का बिट्टू (25) पुत्र सफी उर्फ ​​सैफ अली गांव बीरमपुर भी लापता है। उन्होंने पुलिस प्रशासन और जनता से बेटी को ढूंढने में मदद करने की अपील की है और जानकारी देने वाले को 50 हजार रुपये का इनाम देने की बात कही है। उधर, इस मामले में गढ़शंकर थाने से ए.एस.आई. रवीश कुमार ने बताया कि गांव बीरमपुर के मोहम्मद राणा के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और इस संबंध में सिमी और बिट्टू की तलाश के लिए जगह-जगह पर पोस्टर लगाए गए हैं।

उन्होंने बताया कि इनके बारे में जानकारी देने वाले को 50 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान यह भी पता चला कि दोनों के बीच प्रेम संबंध थे और उन्हें ढूंढने के लिए सभी प्रयास किए जा रहे हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.